Haryana Politics: हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ बनवारी लाल से खास बातचीत

0
51
Haryana Politics पीडब्ल्यूडी कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल से खास बातचीत
Haryana Politics : पीडब्ल्यूडी कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल से खास बातचीत

(पवन चोपड़ा) Haryana PWD Minister Dr Banwari Lal, (पवन चोपड़ा), (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि किरण चौधरी के आने से प्रदेश भर में बीजेपी का ग्राफ बढ़ेगा। अभी कई और नेता बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं और आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का जहाज डूब जाएगा। रिकॉर्ड तीसरी बार हरियाणा की राजनीति में इतिहास दर्ज करते हुए एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी।

सवाल : बीते दो लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया साल 2019 में तो 10 की 10 लोकसभा सीटें जीती अनुसूचित जाति वोटर पार्टी से दूर गया इसके बाद पार्टी 5 सीटों का नुकसान हुआ इसको लेकर क्या कहेंगे?

जवाब : संविधान बदल दिया जाएगा, आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा, इस प्रकार का झूठा प्रचार कर कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के वोट हथियाने का काम किया और कांग्रेस इस झूठ के सहारे प्रदेश में 5 लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब रही!

सवाल : लगभग तीन माह बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा में पार्टी का क्या प्रदर्शन रहेगा?
जवाब : जिस प्रकार से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति में नया इतिहास दर्ज कर तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है! इसी प्रकार हरियाणा में भी मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में रिकॉर्ड तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी! भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश में सबसे अधिक विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है! पार्टी को पहले से ही पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है! मुख्यमंत्री नायब सैनी दिन रात कार्यकतार्ओं से मिलकर उनकी समस्याओं का हल कर रहे हैं प्रदेश भर में मीटिंग ले रहे हैं और सभी पार्टी के वरिष्ठ और कनिष्ठ नेता जनसंपर्क अभियान पर लगे हुए हैं !ताकि जनता से अधिक से अधिक संवाद स्थापित किया जा सके!

सवाल : पूर्व मंत्री किरण चौधरी व उनकी पुत्री पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के आने से भाजपा को कितना फायदा होगा?
जवाब : देखिए किरण चौधरी प्रदेश की एक कद्दावर नेता है उनकी पुत्री श्रुति चौधरी भिवानी लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुकी हैं! इसके अलावा हरियाणा के विकास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की विरासत को भी इन्होंने संभाल रखा है! ऐसे में बंसीलाल के समर्थक प्रदेश पर में फैले हुए हैं उन सभी का जुड़ाव अब भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेगा !यही नहीं किरण चौधरी के अनुभव और जुझारूपन का पार्टी को प्रदेशभर में लाभ मिलना तय है! यह कोई नया अवसर नहीं है इससे पूर्व भी 1996 में हरियाणा विकास पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की मिली जुली सरकार हरियाणा में रही है जिसमें मुख्यमंत्री बंसीलाल थे!

सवाल : चचार्एं हैं कि प्रदेश के अनुसूचित जाति वोट बैंक को साधने के लिए पार्टी अनुसूचित जाति से किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंप सकती है कहीं आप भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में तो नहीं?
जवाब :  प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाता है !रही बात मेरी मैं इस पद की दौड़ में नहीं हूं !

सवाल : आपके पास पीडब्ल्यूडी जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेवारी है प्रदेश में सड़कों को लेकर क्या किया जा रहा है?
जवाब : प्रदेश की सभी टूटी हुई सड़कों की पेचवर्क का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है! इसके अलावा जिन सड़कों की ज्यादा खस्ता हालत है उनके टेंडर लगाकर नहीं बनाई जा रही हैं! कुछ जगह कुछ तकनीकी रूप काम में रुकावट आ रही है जिन्हें जल्द ही दुरुस्त कर उन पेंडिंग कामों को भी पूरा किया जाएगा!