ट्विटर: कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस हीन, कांगेसी मौजूद

0
268
Kuldeep Bishnoi Congress Inferior
Kuldeep Bishnoi Congress Inferior

आज समाज डिजिटल, Haryana News :
आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई के ट्विटर हैंडल से अब कांग्रेस गायब है, लेकिन कांग्रेसी आज भी मौजूद हैं। उन्होंने दो बार सांसद रहने और चौथी बार विधायक होने का जिक्र ट्विटर पर किया है, लेकिन कांग्रेस शब्द कहीं नहीं है। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर से अभी राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के फोटो नहीं हटाए हैं।

सांसद और विधायक का जिक्र कांग्रेस का नहीं

राजीव के साथ उनके पिता व पूर्व सीएम भजन लाल का फोटो हैं तो सोनिया और राहुल के साथ कुलदीप के दो अलग-अलग फोटो में खुद हैं। एक अन्य फोटो में कुलदीप अपने पिता भजन लाल के साथ हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि वह भिवानी व हिसार से दो बार सांसद रहे। आदमपुर विधानसभा से चौथी बार विधायक हैं। उन्होंने सिर्फ सांसद और विधायक लिखा है, कांग्रेस शब्द अब उनके ट्विटर पर विधायक के साथ नहीं है।

कांग्रेस से नाराज होकर लगातार कर रहे हैं ट्वीट

कुलदीप ने सोमवार सुबह एक और ट्वीट किया है। उन्होंने शुभ प्रभात के साथ लिखा कि कागजों पे लिखकर जाया कर दूं, मैं वो शख्स नहीं। वो शायर हूं, जिसे जमाने के दिलों पे लिखने का हुनर आता है। बिश्नोई कांग्रेस हाईकमान से नाराज होने के बाद लगातार ट्वीट कर रहे हैं।

Kuldeep Bishnoi
Kuldeep Bishnoi

राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार को वोट देने पर कांग्रेस ने उन्हें सभी पदों से निष्कासित कर दिया है, इसके बाद से उनके ट्वीट शेरो-शायरी के साथ आ रहे हैं। कुलदीप कांग्रेस में ही रहेंगे या भाजपा में जाएंगे, इसे लेकर अभी उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वह देखो और इंतजार करो वाली स्थिति में हैं। कांग्रेस ने अभी उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित नहीं किया है। ऐसे में कुलदीप जल्दबाजी में नहीं दिख रहे।

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल