कार्तिकेय शर्मा की एंट्री से हरियाणा की राजनीति में भूचाल, आईये रूबरू होते हैं इस सख्शियत से

0
257
Kartikey Sharma's Entry in Politics
Kartikey Sharma's Entry in Politics

आज समाज डिजिटल, Haryana News: कार्तिकेय शर्मा आईटीवी नेटवर्क के संस्थापक हैं। वे प्रसिद्ध मीडिया पर्सनैलिटी भी हैं। आज हरियाणा से राज्यसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार उनका नाम आने से सियासत में गहमागहमी बढ़ गई हैं। कार्तिकेय शर्मा बिजनेस मैनेजमेंट में ऑनर्स और मास्टर्स की डिग्री हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और किंग्स कॉलेज लंदन में पढ़ाई की है।

कार्तिकेय शर्मा की एंट्री से मुकाबला रोचक

वे पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे हैं। आईटीवी नेटवर्क के संस्थापक कार्तिकेय शर्मा ने मंगलवार को राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान हरियाणा के बिजली मंत्री रंजीत चौटाला विशेष तौर पर मौजूद रहे। इसके बाद प्रदेश में राज्यसभा चुनाव रोचक हो गया है। हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है और अब तक इसमें भाजपा और कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही थी। कार्तिकेय शर्मा के चुनाव लड़ने के बाद अब यह मुकाबला रोचक हो गया है।

स्तंभकार और देश-विदेश की खबरों पर पैनी नजर

Kartikey Sharma's Entry in Politics
Kartikey Sharma’s Entry in Politics

कार्तिकेय शर्मा की देश विदेश की तमाम खबरों पर पैनी नजर रहती है। वे स्तंभकार भी हैं और अपने विचारों के माध्?यम से युवाओं को आगे बढ़ाने के साथ साथ प्रेरित भी करते हैं। कार्तिकेय शर्मा का जन्?म 14 मई, 1981 को हुआ। वे आईटीवी नेटवर्क के प्रबंध निदेशक हैं। यह एक भारतीय मीडिया कंपनी है जो इंडिया न्यूज, न्यूजएक्स द संडे गार्जियन और आज समाज समेत कई रीजनल चैनल और समाचार पत्रों का संचालन करती है।

मदद के लिए हमेशा तैयार है युवा चेहरा

कार्तिकेय शर्मा हरियाणा के साथ साथ देश के किसी भी राज्य के लिए नया चेहरा नहीं हैं। वो इसलिए क्योंकि वे सामाजिक कार्यों के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। हाल ही में उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल के साथ एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत एक लाख गरीब, शहीद परिवारों के बच्चों समेत अन्य वर्गों के बच्चों को टैबलेट फ्री दिए जाएंगे। इसके साथ ही फर्स्ट इन क्लास के माध्यम से उन्हें फ्री शिक्षा प्रदान की जाएगी।

यह है आईटीवी मीडिया नेटवर्क

आईटीवी नेटवर्क भारत की एक प्रतिष्ठित समाचार कंपनी है। यह समाचार नेटवर्क टेलीविजन समाचारों के साथ-साथ समाचार पत्रों और ऑनलाइन पोटर्ल का समूह है। वर्ष 2007 में कार्तिकेय शर्मा ने में कळश् नेटवर्क लॉन्च किया। इसका पहला हिंदी टेलीविजन चैनल इंडिया न्यूज था। इसके बाद इसमें प्रादेशिक और अंग्रेजी के चैनल भी शुमार होते गए।

वर्ष 2012 में कार्तिकेय शर्मा ने अंग्रेजी समाचार चैनल आईटीपी का अधिग्रहण किया। यह वर्तमान में भारत का एकमात्र अंग्रेजी फ्री टू एयर न्यूज चैनल है। कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के अलावा, न्यूजएक्स एक आॅनलाइन पोर्टल के रूप में भी काम करता है।

प्रिंट मीडिया में भी रखते हैं दबदबा

Kartikey Sharma's Entry in Politics
Kartikey Sharma’s Entry in Politics

कार्तिकेय शर्मा ने समाचार चैनलों के साथ साथ प्रिंट मीडिया में भी अपना दबदबा कायम किया है। आईटीवी नेटवर्क का हिंदी अखबार आज समाज वर्ष 2007 में शुरू हुआ। आज समाज एक दैनिक समाचार पत्र है जो पूरे भारत में वितरित किया जाता है। इसके साथ ही द डेली गार्जियन और द संडे गार्जियन अंग्रेजी के प्रकाशन हैं जो अपनी पैनी धार के लिए जाने जाते हैं। संडे गार्जियन, 2010 में शुरू किया गया था।

खेल को प्रोत्साहित करते हैं कार्तिकेय

वर्ष 2015 में, कार्तिकेय शर्मा ने प्रो स्पोर्टिफाई की शुरूआत की। इसका उद्देश्य भारत में खेल और एथलेटिक्स के स्तर को मजबूत करना है। इस पर कार्तिकेय शर्मा कहते हैं कि हम सभी जानते हैं कि इस महाद्वीप में बड़ी मात्रा में नई प्रतिभाएं पैदा हो रही हैं। लेकिन खेल की खराब परिस्थितियों और समुदायों के कम समर्थन के कारण उनमें से अधिकांश प्रतिभाओं को आगे निकलने का मौका नहीं मिलता है। वहीं प्रो स्पोर्टिफाई एथलीट को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की उम्मीद जगाता है।

दे चुके हैं भारतीय कुश्ती को बढ़ावा

कार्तिकेय शर्मा की प्रो स्पोर्टिफाई ने भारतीय कुश्ती महासंघ के साथ मिलकर प्रो कुश्ती लीग की शुरूआत की। प्रो कुश्ती लीग (पीडब्लूएल) एक अन्य प्रसिद्ध खेल आयोजन, आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग, एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लीग) के कद के समान है। ढहछ में 6 फ्रैंचाइजी टीमें होती हैं जिनमें प्रत्येक में 9 खिलाड़ी, 5 पुरुष और 4 महिलाएं होती हैं। खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय भारतीय खिलाड़ियों से बने होते हैं। लीग के सबसे उल्लेखनीय खिलाड़ियों में से एक संयुक्त राज्य अमेरिका से तीन बार की विश्व चैंपियन एडलाइन ग्रे हैं।

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल