Haryana News : पूर्व मंत्री शेर सिंह की बेटी गीता चौधरी आप में शामिल

0
222
Haryana News : पूर्व मंत्री शेर सिंह की बेटी गीता चौधरी आप में शामिल
Haryana News : पूर्व मंत्री शेर सिंह की बेटी गीता चौधरी आप में शामिल

Haryana News : चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रदेश अध्यक्ष (State President) डा. सुशील गुप्ता (Dr. Sushil Gupta) ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता (Press Conference) की। इस दौरान पूर्व मंत्री शेर सिंह (sher singh) की बेटी गीता चौधरी (Geeta Choudhary) ने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन की।

इस मौके पर स्टेट जाइंट सेक्रेटरी योगेश्वर शर्मा, ज्वाइनिंग कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश गुज्जर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी और अंबाला लोकसभा उपाध्यक्ष अनिल पंगोत्रा मौजूद रहे।

इस दौरान डा. सुशील गुप्ता ने विधानसभा उपचुनाव में पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) से पश्चिमी सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) के 37,325 वोटों से जीतने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि शेर सिंह ने 1977 में मुलाना (Mullana) क्षेत्र से चुनाव लड़ा और उस हल्के के बड़े नेता को हराकर चुनाव जीता। शेर सिंह ने भजन लाल (Bhajan Lal) के साथ भी बहुत काम किया और उनके भरोसेमंद और खास लोगों में शामिल थे।

उन्होंने कहा कि शेर सिंह ने 1977-78 में हरियाणा में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 1996 में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर अंबाला (Ambala) से लोकसभा चुनाव भी लड़ा।

उनको अपने जीवन काल में बेहद महत्वपूर्ण सफलताएं मिली और जिम्मेदारियां निभाई। शेर सिंह 1977-81 तक हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रहे जिसमें उन्होंने रेवेन्यू, एक्साइज व टैक्सेसन और फोरेस्ट विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय शामिल हैं।

1991 में साढौरा (Sadhaura) से आजाद विधानसभा चुनाव लड़े और जीते। सरकार के अलग अलग पदों पर रहे और जिम्मेदारियां निभाई। गीता चौधरी उन्हीं शेर सिंह की पुत्री हैं।

उन्होंने कहा कि गीता चौधरी लंबे समय से सोशल वर्कर हैं। फैशन डिजाइनिंग (fashion designing) में भी अच्छा कार्य कर चुकी हैं और राजनीति में भी अच्छी रुचि और समझ रखती हैं।

अब इन्होंने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की नीतियों से प्रभावित होकर समर्थकों और परिवार के साथ आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने का निर्णय लिया है। गीता चौधरी का आम आदमी पार्टी में बहुत बहुत स्वागत है। Haryana News

यह भी पढ़ें : Haryana News : बुलंद हो रही हरियाणा के अलग हाई कोर्ट और राजधानी की मांग