Haryana News : कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंटा: मनोहर लाल

0
141
Haryana News : कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंटा: मनोहर लाल
Haryana News : कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंटा: मनोहर लाल

Haryana News : चंडीगढ़। हरियाणा (haryana) के पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री (Union Minister of Power, Housing and Urban Development) मनोहर लाल (manohar lal) ने आपातकाल (emergency) को भारतीय लोकतंत्र (Indian Democracy) में काला अध्याय (Black chapter) करार देते हुए केंद्र सरकार (Central government) द्वारा 25 जून (25 June) को संविधान हत्या दिवस (constitution assassination day) मनाने के फैसले को सराहनीय बताया।

कांग्रेस द्वारा थोपी गई इमरजेंसी के दौरान अत्याचार सहने वाले हर व्यक्ति को संविधान हत्या दिवस सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि संविधान हत्या दिवस याद दिलाएगा कि जब संविधान को रौंदा गया था, तब क्या हुआ था।

यह भारतीय इतिहास का काला दौर था। आपातकाल के दौरान लाखों लोगों को अकारण न केवल जेल में डाला गया, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला भी घोंटने का काम कांग्रेस ने किया था।

प्रधानमंत्री (prime minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का उद्देश्य उन लाखों लोगों के संघर्ष का सम्मान करना है जिन्होंने तानाशाही सरकार (dictatorial government) की असंख्य यातनाओं व उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष किया।

संविधान हत्या दिवस हर भारतीय के अंदर लोकतंत्र की रक्षा की भावना जागृत करेगा। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (indira gandhi) ने 25 जून, 1975 को आपातकाल का ऐलान किया था और 21 महीने यानी 21 मार्च 1977 तक देश को आपातकाल का दंश झेलना पड़ा।

विपक्षी नेता जयप्रकाश नारायण (Jai Prakash Narayan), लाल कृष्ण अडवाणी (Lal Krishna Advani), अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) सहित देश की जनता ने आपातकाल के खिलाफ आवाज उठी और उन्हें जेलों में बंद कर दिया गया।

मनोहर लाल ने कहा कि 50 साल पहले कांग्रेस (congress) के आपातकाल के दौरान जो परिस्थितियां पैदा हुई और जिस तरह का दमनकारी चक्र चलाया गया था, वह देशवासियों की स्मृति को ताजा रखेगा।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जो कुछ किया, वह लोकतंत्र की हत्या थी, हमें हमेशा इस बात से अवगत रहना चाहिए कि कांग्रेस ने संविधान के साथ क्या किया।

चुनावों में कांग्रेस ने फैलाया भ्रम केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने संविधान बदलने का भ्रम फैलाया। संविधान लोकतंत्र की आत्मा है।

संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar) द्वारा लिखित संविधान केवल एक पुस्तक नहीं है, बल्कि वह देश को संचालित करने के साथ मौलिक अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा का सुरक्षा कवच है। मगर जिस तरह से कांग्रेस ने सार्वजनिक रैलियों में संविधान को लहराया, वह संविधान का अपमान है।

संविधान पूजनीय है, जिसमें देश की तरक्की, अर्थव्यवस्था, नीति-नियम, दलितों और वंचितों के अधिकारों के साथ प्रजातंत्र की रक्षा निहित है। 50 साल पहले कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान की गरिमा को ठेस पहुंचाई थी लेकिन आज वही कांग्रेस संविधान लहराकर सबसे बड़े रक्षक होने का दावा कर रहे हैं।

जनता ने चुनाव में कांग्रेस के साथ इंडी (I.N.D.I.A.) गठबंधन को सबक सिखाया है। आपातकाल यातनाएं व उत्पीड़न का काला अध्याय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने संविधान हत्या दिवस मनाने का फैसला लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री (Union Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) का आभार जताया।

केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन (Notification) में कहा गया है कि 25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई थी। 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला, आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल की यातनाएं और उत्पीड़न के काले अध्याय के बारे में अवगत कराता रहेगा। Haryana News

यह भी पढ़ें : Haryana News : हैफेड ने निर्यात के लिए पूर्वी अफ्रीकी देशों को लक्ष्य बनाया