Haryana News : मुख्यमंत्री सैनी ने हुड्डा से मांगा 10 साल के कार्यकाल के कामों का हिसाब

0
169
Haryana News : मुख्यमंत्री सैनी ने हुड्डा से मांगा 10 साल के कार्यकाल के कामों का हिसाब
Haryana News : मुख्यमंत्री सैनी ने हुड्डा से मांगा 10 साल के कार्यकाल के कामों का हिसाब

Haryana News : चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री (Chief Minister) नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने भाजपा सरकार के पिछले लगभग पौने 10 वर्षों के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों की पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के हुए कार्य से तुलना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (bhupendra hooda) से 11 सवाल पूछे।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा जनता को अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का जवाब दें। नायब सिंह आधुनिक सेब, फल एवं सब्जी मंडी (Apple, fruit and vegetable market) पिंजौर (Pinjore) के उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में विकास कार्यों में भेदभाव किया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार ने चाहे कालका विधानसभा हो या फिर राजस्थान से लगती नारनौल विधानसभा हो, सभी में समान रूप से विकास कार्य करवाएं हैं। किसी भी विधानसभा के साथ भेदभाव नहीं किया, जबकि कांग्रेस सरकार में विकास कार्य मुख्यमंत्री के अपने क्षेत्र तक ही सीमित रहते थे। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा से पूछा कि वो बताएं किस गांव में कितना विकास करवाया है।

नायब सिंह ने कहा कि प्रदेशवासी ये भली-भांति जानते हैं कि पिछली सरकार में किस आधार पर नौकरी दी जाती थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। आज गरीब से गरीब परिवारों के बच्चे मेहनत के बल पर उच्च पदों पर नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने की बात कही थी, परंतु उन्होंने ये वादा भी पूरा नहीं किया। जबकि वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश के लगभग सभी गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिससे लोगों का जीवन और सुगम हुआ है।

नायब सिंह ने कहा कि पिछली सरकार में कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादले में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। वर्तमान सरकार ने आनलाइन ट्रांसफर नीति लागू करके तबादला प्रक्रिया को पारदर्शी करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में लोगों को गैस सिलेण्डर की सप्लाई लेने के लिए तीन-तीन दिनों तक इंतजार करना पड़ता था, जबकि वर्तमान सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत 12 लाख महिलाओं को निशुल्क गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाएं हैं। जिससे उन्हें चूल्हा से निकलने वाले धुआं से निजात मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए घर से दूर न जाना पड़े इसके लिए वर्तमान सरकार ने 20 किलोमीटर की परिधि में कॉलेज स्थापित किये हैं। इसके अलावा, जिस परिवार की आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम हैं, ऐसे परिवारों की बेटियों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है।

उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा बताए कि उनकी सरकार ने बेटियों के कल्याण के लिए क्या किया। नायब सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाता है। हमारी सरकार ने अब तक के कार्यकाल में किसानों के खातों में 12,500 करोड़ की राशि भेजी है, जबकि कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में मात्र 1,100 करोड़ की राशि दी गई थी।

तब किसानों को दो रुपए और पांच रुपए के चैक भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना पैंशन 500 रुपए से बढ़ाकर 1,000 रुपए करने की घोषणा की थी।

नायब सिंह ने कहा कि पिछली सरकार ने केवल घोषणा ही की, परंतु यह वर्तमान सरकार ही है जिसने बुजुर्गों की पेंशन को पहले 1,000 रुपए और अब 3,000 रुपए प्रतिमाह किया। इतना ही नहीं अब लाभार्थी की आयु 60 वर्ष होते ही आॅनलाइन माध्यम से स्वयत: ही पैंशन बन जाती है।

उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। आज प्रदेश के लगभग 2.32 लाख लाभार्थी घर बैठे आनलाइन पैंशन का लाभ ले रहे हैं। नायब सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा हर घर नल से जल योजना के तहत प्रदेश के हर घर में स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जा रही है, जबकि पिछली सरकार में माताओं बहनों को 1-1 किलोमीटर चलकर पानी लाना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलवाने और उन्हें जोखिम मुक्त बनाने के लिए भावान्तर भरपाई योजना लागू की है।

इसके अलावा, 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का किसान भूपेंद्र हुड्डा से पूछना चाहता है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कितनी फसलों को MSP पर खरीदने का काम किया है। Haryana News

यह भी पढ़ें : Haryana News : प्रत्येक जिले में एक गौशाला को नस्ल सुधार के लिए लेंगे गोद: कंवरपाल