राज्यसभा चुनाव: भाजपा-जजपा ने बढ़ाई चौकसी, 2 दिन रहेंगे चंडीगढ़

0
315
Karthikeya Sharma
Karthikeya Sharma

आज समाज डिजिटल, Haryana News:
राज्यसभा की दो सीटों पर 10 जून को होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस के बाद अब भाजपा-जजपा ने भी मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। गठबंधन के सभी विधायकों को चंडीगढ़ के एक रिसोर्ट में आने के लिए कहा गया है। भाजपा, जजपा और निर्दलीय विधायक शाम 4:00 बजे तक न्यू चंडीगढ़ स्थित सुखविला रिसोर्ट ओबेरॉय होटल में पहुंच जाएंगे। ये सभी 10 जून तक यहीं रहेंगे।

तीन प्रबल उम्मीदवार मैदान में

सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर इस दौरान सभी विधायकों को वोटिंग करने की प्रक्रिया बताई जाएगी। बताया जाएगा कि किस विधायक ने किसे वोट करना है। यानी कि साथ ही किस विधायक को कृष्ण पंवार के पक्ष में और किसे कार्तिकेय शर्मा के पक्ष में मतदान करना है यह भी बताया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत चुनाव के लिए पर्यवेक्षक लगाए गए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत भी होटल में मौजूद रहेंगे। बता दें कि हरियाणा में 10 जून को 2 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होना है। हरियाणा की कुल पांच राज्यसभा सीटों में से 2 सीटें 1 अगस्त को खाली हो जाएंगी। सुभाष चंद्रा और दुष्यंत गौतम की सीट खाली होने जा रही है।

कार्तिकेय के संबंध लाएंगे रंग

हाल ही में कांग्रेस से अजय माकन, भाजपा से कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा ने नामांकन भरा था। कार्तिकेय को इससे पहले जननायक जनता पार्टी का समर्थन है। जेजेपी के साथ गठबंधन में भाजपा की सरकार चल रही है। निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को भी भाजपा का समर्थन मिल गया है।

इससे पहले जेजेपी उन्हें अपना समर्थन दे चुकी है। पहली सीट पर वोटिंग के बाद भाजपा के पास 9 वोट होंगे। सूत्रों की मानें तो कांग्रेसी नेताओं से कार्तिकेय के अच्छे संबंध हैं। इस कारण कांग्रेस के लिए क्रॉस वोटिंग का खतरा भी बना है।

ये भी पढ़ें : मूसेवाला के परिवार से मिलने मानसा पहुंचे राहुल गांधी

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल