Sirsa News : हरियाणा के मंत्री ने भाजपा को बागी तेवर दिखाए

0
64
रणजीत चौटाला
रणजीत चौटाला

समर्थकों की मीटिंग बुलाई, भाजपा नेताओं को न्योता नहीं
Sirsa News (आज समाज) सिरसा: हरियाणा में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके रणजीत सिंह चौटाला ने बगावती तेवर अपना लिए हैं। उन्होंने आज रानियां हलके में निजी होटल में समर्थकों की बैठक बुलाई है। वह विधानसभा चुनाव से पहले कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। चौटाला के इस कार्यक्रम से जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और कार्यकतार्ओं ने दूरी बनाई हुई है। सिरसा से भाजपा के जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने कहा कि रणजीत चौटाला के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इस बैठक में सिर्फ अपने समर्थकों को ही बुलाया है। दरअसल, रानियां से रणजीत चौटाला विधायक रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सिरसा से विधायक गोपाल कांडा ने अपने भतीजे धवल कांडा को हरियाणा लोकहित पार्टी से रानियां से उम्मीदवार घोषित किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी भी गोपाल कांडा की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। इसी बात से रणजीत चौटाला नाराज हैं।

कांडा की शिकायत कर चुके चौटाला

रानियां हलके से उम्मीदवार उतारने पर cगोपाल कांडा की शिकायत पार्टी नेतृत्व से कर चुके हैं। अभी इखढ की तरफ से रणजीत चौटाला की शिकायत पर कोई कार्रवाई या प्रतिक्रिया नहीं आई है। चूंकि मुख्यमंत्री नायब सैनी पहले ही कह चुके हैं तो भाजपा भी हलोपा के साथ गठबंधन की घोषणा जल्द कर सकती है। इससे पहले ही रणजीत चौटाला ने भाजपा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पार्टी और आरएसएस सर्वे के अनुसार रणजीत चौटाला से रानियां विधानसभा हलके के लोग नाराज हैं। उनकी रिपोर्ट ठीक नहीं आई है। इसकी मुख्य वजह रानियां हलका छोड़कर हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना है। ऐसे में पार्टी रानियां में रिस्क नहीं लेना चाहेगी।