गत दिवस कार के ट्रक में टकराने से हुई थी मौत
(आज समाज) हिसार: हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर सिंह मालवाल का आज उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ईश्वर सिंह की गत दिवस सड़क हादसे में मौत हो गई थे। उनकी कार ट्रक से टकरा गई थी। आज दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार हिसार जिले के बरवाला हलके स्थित पैतृक गांव ढाणी खान किया गया। बेटे ने पिता को नम आंखों से मुखाग्नि दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक रणधीर सिंह पनियार, पूर्व विधायक मंत्री रहे अनूप धानक के साथ आसपास के गांव से भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
गोहाना-लाखनमाजरा रोड गांव बैसी के पास हुआ था हादसा
दरअसल, ईश्वर सिंह के साथ जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय वह गोहाना से लाखनमाजरा के रास्ते से हिसार जा रहे थे। वह गाड़ी में अकेले थे। इस बीच जब वह गोहाना-लाखनमाजरा रोड पर गांव बैसी में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। मालवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह 3 बच्चों के पिता थे। उनकी पत्नी अभी हाल ही में लेक्चरर के पद पर नियुक्त हुई थीं।
2019 में भाजपा में शामिल हुए थे ईश्वर मालवाल
ईश्वर मालवाल अक्टूबर 2019 में इखढ में शामिल हुए थे। उससे पहले वह कांग्रेस में थे। वह मंत्री रणबीर गंगवा के बेहद करीबी थे। मालवाल को इखढ सरकार ने 5 जुलाई 2023 को माटी कला बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया था। तब रणबीर गंगवा ने ही ईश्वर मालवाल को पदभार ग्रहण करवाया था। इससे करीब 4 साल पहले ईश्वर मालवाल भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए गए थे।
ये भी पढ़ें : न्याय नहीं मिला तो देश छोड़ दूंगा: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा