Haryana News: दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत में हरियाणा के नेताओं का भी रहा अहम रोल

0
101
Haryana News: दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत में हरियाणा के नेताओं का भी रहा अहम रोल
Haryana News: दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत में हरियाणा के नेताओं का भी रहा अहम रोल

मनोहर लाल खट्टर के प्रचार वाली 8 सीटें जीती भाजपा
सीएम नायब सैनी ने 11 सीटों पर किया था प्रचार, 8 सीटों पर जीते भाजपा प्रत्याशी
Cgandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: गत दिवस आए दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। दिल्ली में भाजपा की जीत में जितना योगदान केंद्रीय नेताओं का है। उतना ही हरियाणा के नेताओं का भी। हरियाणा से पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम नायब सैनी को भाजपा ने स्टार प्रचार बनाया हुआ था।

जिसका भाजपा को लाभ भी हुआ है। मनोहर लाल खट्टर ने 9 सीटों पर प्रचार किया। भाजपा ने इन 9 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं सीएम नायब सैनी के प्रचार वाली 11 सीटों में से भाजपा ने 8 सीटें जीती। इसलिए दिल्ली में भाजपा की जीत में हरियाणा के नेताओं का भी अहम रोल रहा। चूंकि, हरियाणा दिल्ली से सटा हुआ है और यहां की 32 सीटों पर हरियाणा का प्रभाव है। यही वजह है कि भाजपा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और उट नायब सैनी को स्टार प्रचारक बनाया था।

सीएम सैनी ने निकाली केजरीवाल के दावों की हवा

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर मिलाने के दांव को फेल करने वाले भी सीएम सैनी ही थे, जिन्होंने इस मुद्दे को भाजपा पर हावी नहीं होने दिया और केजरीवाल के आरोपों की हवा निकाल दी।

यमुना में जहर मिलाने का लगाया था आरोप

27 जनवरी को अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया। इसका पता चलते ही दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने उसे बॉर्डर पर ही रोक लिया। अगर वह पानी दिल्ली आ जाता तो सामूहिक नरसंहार हो जाता। इतनी गंदी राजनीति नहीं देखी। दो दुश्मन देशों के बीच ऐसा पहले देखा गया था। अमेरिका ने हिरोशिमा और नागासाकी (जापान के 2 शहर) पर बम फेंका था। आज भाजपा ने जहर मिलाकर दिल्ली भेज दिया है, ताकि उसका आरोप आम आदमी पार्टी पर आ जाए।

सीएम सैनी ने भी किया था पलटवार

भाजपा ने तुरंत सीएम नायब सैनी को केजरीवाल के सामने किया। केजरीवाल के आरोप पर सीएम सैनी ने कहा कि घटिया और झूठ की राजनीति करने के मामले में केजरीवाल का कोई सानी नहीं। केजरीवाल ने उस माटी का अपमान किया, जहां वह पैदा हुए। हरियाणा और दिल्ली की जनता से केजरीवाल तुरंत माफी मांगें। केजरीवाल बताएं कि हरियाणा ने कहां और कितना जहर यमुना नदी में डाला? किन इंजीनियरों ने उसका पता लगाया? बॉर्डर पर पानी कैसे रोका?

ये भी पढ़ें : PM Modi on Delhi Victory : दिल्ली में डबल इंजन की सरकार करेगी विकास : पीएम

ये भी पढ़ें : Delhi Election 2025 Analysis : आप के सामने अब संगठन बचाने की चुनौती