Haryana Elections Results: हरियाणा में बीजेपी-कांग्रेस को मिली 5-5 सीटें, हिमाचल की चारों सीटों पर बीजेपी की फतह

0
60
Haryana Elections Results
हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस को मिली 5-5 सीटें, हिमाचल की चारों सीटों पर बीजेपी की फतह।

Aaj Samaj (आज समाज), Haryana Elections Results, चंडीगढ़: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से बीजेपी और कांग्रेस दोनों को 5-5 सीटें मिली हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश में बीजेपी चारों सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। हरियाणा में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने दो लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। उनके और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर रही। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर, दीपेंद्र हुड्डा, नवीन जिंदल, कुमारी सैलजा, अशोक तंवर, अभय चौटाला, रणजीत चौटाला और राज बब्बर आदि चुनाव मैदान में थे।

  • हरियाणा : दो लाख से अधिक वोटों से जीते मनोहर लाल

हमीरपुर से पांचवीं बार जीते अनुराग, कंगना पहली बार विजयी

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के अनुराग ठाकुर चुनाव जीत गए हैं। यहां से लोकसभा चुनाव में उनकी यह पांचवीं जीत है। अनुराग ठाकुर ने 607068 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के सतपाल रायजादा ने 424711 वोट प्राप्त किए। इस तरह अनुराग करीब 182357 वोटों से जीते। संसदीय क्षेत्र में 5178 ने नोटा दबाया है। वहीं मंडी संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी व बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हरा दिया। कंगना ने कुल 537022 वोट हासिल किए। वहीं विक्रमादित्य सिंह को 462267 वोट मिले। इस प्रकार कंगना ने 74755 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर 5645 ने नोटा दबाया।

कांगड़ा से राजीव भारद्वाज ने की सबसे बड़ी जीत हासिल, शिमला से जीते सुरेश

कांगड़ा संसदीय सीट से बीजेपी के ब्राह्मण चेहरे राजीव भारद्वाज ने प्रदेश में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के आनंद शर्मा को 251895 मतों से पराजित किया। शिमला संसदीय सीट पर भाजपा ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर चौका लगा दिया। इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और 2019 में भी इस सीट से सांसद चुने गए सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी को 90,548 मतों से हराकर जीत दर्ज की है।

पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार बने सांसद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल की सबसे हॉट सीट वाराणसी से तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज सांसद बन गए हैं। उन्होंने 1,52,513 वोट पाकर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हराया। मतगणना के शुरूआती दौर में अजय राय आगे चल रहे थे, लेकिन बाद में पीएम मोदी लगातार बढ़त बनाते गए। कुल सात प्रत्याशी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला पीएम मोदी और अजय राय के बीच था। मोदी की जीत के बाद काशी में भाजपाइयों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

इंदौर में नोटा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर लोकसभा के अलग ही नतीजे सामने आए हैं। यहां राजनीतिक पार्टियों के प्रति मतदाताओं में खासा आक्रोश देखा गया है। दरअसल, इस सीट पर नोटा (नन आफ द एबव) को मिलने वाले वोटों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां 2,18,674 वोट नोटा को मिले हैं। इससे पहले नोटा को सबसे ज्यादा वोट (51,660) 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार के गोपालगंज में मिले थे। इसके साथ ही इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी ने देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है। उन्हें 12 लाख 26 हजार 751 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us : Twitter Facebook