Haryana CM Nayab Singh Saini: प्रदेश में तीसरी बार भी बनेगी बीजेपी की सरकार : नायब सैनी

0
9
Haryana CM Nayab Singh Saini प्रदेश में तीसरी बार भी बनेगी बीजेपी की सरकार नायब सैनी
Haryana CM Nayab Singh Saini प्रदेश में तीसरी बार भी बनेगी बीजेपी की सरकार नायब सैनी
  • पंचकूला में चल रही हरियाणा भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक
  • राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा सहित कई हस्तियां बैठक में शामिल

Haryana BJP State Executive Meeting, (आज समाज), पंचकूला: हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने की कवायद के मद्देनजर आज बीजेपी की पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय अहम बैठक हो रही है। इस दौरान राज्य के मुख्मयंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। बैठक दो सत्रों में होगी। आज पहले पहले सत्र की बैठक है।

Haryana CM Nayab Singh Saini प्रदेश में तीसरी बार भी बनेगी बीजेपी की सरकार नायब सैनी
प्रदेश में तीसरी बार भी बनेगी बीजेपी की सरकार :नायब सैनी

विकास को गति देने में प्रदेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी : सैनी

बैठक के पहले सत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान सैनी ने प्रदेश सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों को गिनवाया। उन्होंने कहा कि गरीबों-जरूरतमंदों के लिए सरकार ने काम किया। प्रदेश के विकास को गति देने में प्रदेश सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। नायब सैनी से कार्यकतार्ओं से ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने और कांग्रेस द्वारा लोगों में फैलाए गए झूठ का पदार्फाश करने को कहा।

Haryana CM Nayab Singh Saini प्रदेश में तीसरी बार भी बनेगी बीजेपी की सरकार नायब सैनी
प्रदेश में तीसरी बार भी बनेगी बीजेपी की सरकार : नायब सैनी

बैठक का मकसद इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव

बता दें कि बैठक के लिए 4500 कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा सिर्फ 5 लोकसभा सीटें ही जीत पाई थी। भाजपा को 46.06 वोट प्रतिशत मिले हैं, जबकि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा का 58 प्रतिशत वोट शेयर था। 5 सालों में पार्टी का प्रदेश में वोट प्रतिशत घटा है।

बैठक के दूसरे सत्र में शामिल होंगे अमित शाह, करेंगे संबोधित

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे सत्र में शामिल होंगे। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र से 50-50 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इनमें जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, विभागों के संयोजक, सह संयोजक, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक, चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, एमसी, बीडीसी सदस्य भी शामिल होंगे।

SHARE