8 मार्च को पंचकूला में होगा कार्यक्रम
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा को जल्द ही 571 डॉक्टर मिल जाएंगे। सीएम नायब सैनी इन नवचयनित डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम 8 मार्च को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होगा। इसके अलावा पिछले दिनों नियुक्त आयुर्वेदिक मेडिकल आॅफिसरों को भी नियुक्ति पत्र भी आठ मार्च को दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों के 777 डॉक्टरों के पद को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया पिछले साल शुरू की थी। इन पदों के लिए छह हजार से ज्यादा अभ्यार्थियों ने पेपर दिए थे।
खाली 206 पदों पर बाद में होगी भर्ती
स्वास्थ्य विभाग ने 777 पदों के लिए ही चयनित 777 अभ्यार्थियों को सत्यापन के लिए बुलाया। मगर इनमें से सिर्फ 571 अभ्यर्थी ही पहुंचे। बाकी अभ्यार्थियों ने पीजी ज्वाइन कर ली और कुछ अभ्यार्थियों के कागज पूरे नहीं थे। इस वजह से 206 पद खाली रह गए हैं। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में करीब हजार से ज्यादा पद खाली है। इसमें स्पेशलिस्ट पद भी शामिल हैं। इससे पहले भी प्रदेश सरकार ने करीब 1200 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। उनमें से 900 से ज्यादा डॉक्टरों ने सरकारी नौकरी ज्वाइन की थी।
ये भी पढ़ें : हरियाणा कांग्रेस के नेता दिल्ली तलब, नेता प्रतिपक्ष पर हो सकता है फैसला