Delhi Assembly Election: मटके में यमुना का पानी भरकर दिल्ली चुनाव प्रचार में जुटे हरियाणा के सीएम नायब सैनी

0
69
Delhi Assembly Election: मटके में यमुना का पानी भरकर दिल्ली चुनाव प्रचार में जुटे हरियाणा के सीएम नायब सैनी
Delhi Assembly Election: मटके में यमुना का पानी भरकर दिल्ली चुनाव प्रचार में जुटे हरियाणा के सीएम नायब सैनी

बैलगाड़ी पर चढ़कर कर रहे प्रचार
Delhi Assembly Election (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के सीएम नायब सैनी दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे है। हरियाणा के सीएम एक दिन में 4 से 5 रैलियों को संबोधित कर रहे है। खास बात यह है कि सीएम नायब सैनी मटके में यमुना का पानी भर कर बैलगाड़ी पर चढ़कर चुनाव प्रचार में जुटे है। हर तरफ नायब सैनी के चुनाव प्रचार करने के ढंग की चर्चा हो रही है। शनिवार को सीएम सैनी की 8 विधानसभाओं में पब्लिक मीटिंग रखी गई हैं।

एक दिन में कर रहे 4-5 रैली

गौरतलब है कि दिल्ली के पूर्व सीएम ने हरियाणा के सीएम नायब सैनी पर यमुना के पानी को दूषित करने का आरोप लगाया था। इस विवाद के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री दिल्ली विधानसभा चुनाव का फेस बन गए हैं। बीजेपी भी चुनाव में इसको भुनाने का प्रयास कर रही है। यही वजह है कि वह पिछले एक हफ्ते से दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं और एक दिन औसतन 4 से 5 रैलियां कर रहे हैं। चूंकि अब वोटिंग के चार दिन ही बचे हैं, ऐसे में चुनाव प्रचार में भी तेजी आ गई है।

केजरीवाल ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रोपेगेंडा तैयार किया

दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सैनी घड़े में यमुना का पानी भरकर बैलगाड़ी पर निकल पड़े। उनके साथ राज्यसभा सांसद रामचंद्र जागड़ा भी मौजूद रहे। सीएम ने प्रचार के दौरान कहा, केजरीवाल ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रोपेगेंडा तैयार किया है। केजरीवाल ने 10 साल पहले दिल्ली के लोगों से यमुना के पानी को स्वच्छ करने की बात कह कर वोट लिए थे। इसी यमुना में गणेश मूर्ति का विसर्जन भी होता है और छठ की पूजा भी होती है, अरविंद केजरीवाल इस यमुना में घुसकर ही दिखा दें।

हरियाणा और दिल्ली के लोगों के आपसी संबंधों को खराब करना चाहता है केजरीवाल

सीएम सैनी ने कहा, हरियाणा पर लगाए इस घिनौने आरोप पर केजरीवाल को हरियाणा कभी माफ नहीं करेगा। जिस माटी में जन्म लिया इस माटी को केजरीवाल ने कलंकित किया कर दिया। केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली के लोगों के आपसी संबंधों को भी खराब कर रहा है। अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए मेरी वीडियो को भी काट कर लोगों को गुमराह किया है। मैं पल्ला घाट से पानी पीकर आया था और वजीराबाद का पानी भी मैंने दिखाया है, पल्ला घाट में पानी में अमोनिया 0% है और पानी एकदम स्वच्छ है।

ये भी पढ़ें : Technology Budget 2025: स्मार्टफोन, फोन की बैटरी, टीवी होंगे सस्ते, एआई, डेटा सेंटर व सेमीकंडक्टर पर टैक्स की योजना