अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचकूला के रेड बिशप होटल में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम
Haryana News (आज समाज) चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया। करनाल की समाजसेवी शांता रंगा को सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें 5 लाख कैश भी दिया गया।
कार्यक्रम पंचकूला के रेड बिशप होटल में आयोजित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मेरे सफल जीवन में मेरी माता जी का बहुत योगदान है। जो कभी किसे से न हारी, उसी का नाम है नारी।
पुलिस में बढ़ाई जाएगी महिलाओं की संख्या
सीएम ने कहा कि हरियाणा पुलिस भर्ती में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम में नायब सिंह सैनी ने मंत्री श्रुति चौधरी और आरती राव के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने श्रुति चौधरी, आरती राव और कालका से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा को कैबिनेट का हीरो बताया। पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को खेल क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाना था, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। साथ ही सीएम ने वर्चुअली महिलाओं और बेटियों से जुड़े 3 नए पोर्टल, चरखी दादरी में बाल विकास भवन और 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का शुभारंभ किया।
बेहतर लिंगानुपात के लिए करनाल व अंबाला के डीसी को किया सम्मानित
बेहतर लिंगानुपात के लिए करनाल-अंबाला के ऊउ सम्मानित हरियाणा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत करनाल और अंबाला में लिंगानुपात में सुधार हुआ। करनाल का लिंगानुपात 908 से 926 हो गया। अंबाला का लिंगानुपात 921 से 936 हो गया। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने करनाल और अंबाला के डीसी को सम्मानित किया।
16 खिलाड़ियों को भी किया सम्मानित
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भिवानी की सोनिका, जींद से कुसुम, झज्जर से मनु भाकर, फरीदाबाद से रिदम सांगवान, कुरुक्षेत्र से रमिता जिंदल, हिसार से अंतिम पंघाल, भिवानी से प्रीति पंवार, सिरसा से भजन कौर, चरखी दादरी से विनेश फौगाट, जींद से अंशु मलिक, रोहतक से रितिका हुड्डा, पानीपत से निशा दहिया, भिवानी से जैसमीन लंबोरिया, झज्जर से दीक्षा डागर, सोनीपत से किरण पहल, पंचकूला से रैजा ढिल्लों को सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें : Delhi CM News : दिल्ली में लोगों को मिलेंगी सस्ती दवाएं : रेखा गुप्ता