![Haryana News: फडणवीस के शपथ समारोह में शामिल होने महाराष्ट्र जाएंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी Haryana News: फडणवीस के शपथ समारोह में शामिल होने महाराष्ट्र जाएंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी](https://www.aajsamaaj.com/wp-content/uploads/2024/12/Nayab-Saini-2-696x392.jpg)
महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए भी गए थे सीएम सैनी
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: आज होने वाले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण् समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल होेंगे। सीएम सैनी को देवेंद्र फडणवीस द्वारा न्यौता भेजा गया है। वह आज महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने के लिए महाराष्ट्र आ रहे है।
आपको बता दें कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी का नाम महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा क स्टार प्रचारकों की लिस्ट में था। सीएम सैनी ने महाराष्ट्र में दो सीटों पर चुनाव प्रचार भी किया था। सैनी ने हरियाणा में राहुल गांधी की जलेबी का मुद्दा भी उठाया था।
ये भी पढ़ें : Punjab Farmer Protest Live : किसानों को हरियाणा ने नहीं दी मार्च की अनुमति