Haryana News: हरियाणा कैबिनेट की बैठक जारी

0
72
नायब सिंह सैनी
नायब सिंह सैनी

अस्थाई कर्मचारियों पर फैसले की उम्मीद
अग्निवीरों के लिए आरक्षण को मिल सकती है मंजूरी
Haryana News Chandigarh (आज समाज) चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक जारी है। कैबिनेट मीटिंग में ग्रुप-सी ग्रुप-डी के अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर करने पर चर्चा की उम्मीद है। मंत्रियों के साथ चर्चा करने के बाद रेगुलराइजेशन पॉलिसी पर अंतिम फैसला हो सकता है। मंत्रिमंडल यह तय करेगा कि 5 साल, 8 साल, 10 साल से ज्यादा सर्विस वाले अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए। जैसा फैसला होगा, उसके अनुसार फाइनल पॉलिसी तैयार की जाएगी। वैसे अधिकारियों ने 3 प्रकार की पॉलिसी का मसौदा तैयार किया हुआ है। एक मसौदा तो गेस्ट टीचर्स की तर्ज पर सर्विस सिक्योरिटी एक्ट देने का है, जबकि एक सर्विस सिक्योरिटी एक्ट की तर्ज पर अध्यादेश का मसौदा है। दोनों में लगभग समानता है, केवल मानदेव और अस्थायी सेवा काल का अंतर है, थोड़ा सा अंतर परिभाषा का भी है। तीसरा मसौदा रेगुलराइजेशन पॉलिसी का तैयार है। इसके अलावा मानसून सेशन की डेट पर भी कैबिनेट मीटिंग में फैसला होगा।