Haryana Breaking: दो सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत, मृतकों में 4 महिलाएं, तीन बच्चे

0
59
Haryana Breaking: दो हादसों में 12 लोगों की मौत, मृतकों में 4 महिलाएं व 3 बच्चे
Haryana Breaking: दो हादसों में 12 लोगों की मौत, मृतकों में 4 महिलाएं व 3 बच्चे
  • कैथल : एक ही परिवार के थे 7 लोग
  • पानीपत : सोनीपत के 4 दोस्त मरे 

Road Accidents, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा के कैथल और पानीपत में दो सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई है। कैथल में हुए हादसे में मारे गए लोगों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। सभी लोग एक ही परिवार के थे। आज सुबह कार के नहर में गिर जाने से यह हादसा हुआ। एक अन्य व्यक्ति लापता है। वहीं पानीपत में हुए हादसे में मारे गए चारों दोस्त सोनीपत के रहने वाले थे। उनका पांचवा दोस्त घायल है और उसकी हालत भी गंभीर बताई गई है।

कैथल : डीग गांव का था परिवार

कैथल के डीएसपी ललित कुमार के अनुसार हादसा सुबह करीब 9 बजे मुंदरी के समीप हुआ। परिवार डीग गांव का था और सभी जिले में ही स्थित बाबा लदाना के मेले में आल्टो कार से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार नहर में गिर गई। दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सातों लोगों के शव बरामद किए। लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

दशहरे के दिन हुए हादसे से गांव में मातम

दशहरे के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे के चलते डीग गांव में मातम छा गया है। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। पुलिस ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि कार में कोई तकनीकी खामी थी या ड्राइवर ने खुद गलत तरीके से गाड़ी चलाई। एक अधिकारी ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चलेगा।

पानीपत : शुक्रवार आधी रात को हुआ हादसा 

पानीपत में एलिवेटेड पुल पर शुक्रवार आधी रात को हादसा हुआ। यहां ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और चारों दोस्तों की मौत हो गई। मारे गए चारों दोस्त 20 से 25 वर्ष की उम्र के थे। इनमें से दो चचेरे भाई थे। घायले पांचवें दोस्त की हालत गंभीर बताई गई है। लड़कों के परिजनों को शनिवार सुबह दुर्घटना का पता चला।

यह भी पढ़ें : Today Haryana News: नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को लेंगे सीएम पद की शपथ