900 नेताओं ने किया जिला अध्यक्ष बनने के लिए आवेदन
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा आज जिला अध्यक्षों के नामों को ऐलान करेंगी। राज्य में करीब 900 नेताओं ने जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन किया है। हर जिले से 4 से 5 नामों का पैनल बनाकर चुनाव अधिकारियों ने हाईकमान को भेजा है। रविवार देर रात तक पार्टी के नेताओं ने जिलाध्यक्षों के नामों पर चर्चा की। भाजपा ने आज हर जिले में पार्टी कार्यालयों पर सुबह साढ़े 9 से 10 के बीच नए जिलाध्यक्षों का अभिनंदन समारोह रखा है।

इसमें नए जिलाध्यक्ष को पार्टी वर्करों से मिलवाया जाएगा और उसका अभिनंदन किया जाएगा। आधे से ज्यादा जिला अध्यक्ष बदलने की चर्चा है। चर्चा यह भी है कि पार्टी कुछ जिला अध्यक्षों को रिपीट कर सकती है, जिनका 3 साल का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है। सिरसा, फतेहाबाद, मेवात, कैथल और रोहतक में भाजपा जिलाध्यक्षों पर खास फोकस करेगी, क्योंकि विधानसभा चुनाव में इखढ का इन जिलों में लगभग सूपड़ा साफ हो गया था।

27 जिला अध्यक्षों के नामों का होगा ऐलान, 60 की उम्र पार चुके जिला अध्यक्षों को जाएगा बदला

22 जिलों वाले हरियाणा में भाजपा 27 जिला अध्यक्ष बनाने जा रही है। आज सुबह 10 बजे तक नए जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान हो जाएगा। रविवार को हर जिले में जिला अध्यक्षों के लिए आवेदन लिए गए। 60 साल की उम्र पार कर चुके जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा। इसके अलावा 3 साल का समय पूरा कर चुके जिलाध्यक्षों को भी बदला जा सकता है।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : पाकिस्तान ने हमेशा हमें धोखा दिया : नरेंद्र मोदी