Haryana BJP ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

0
570
Haryana BJP ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
Haryana BJP ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

Haryana BJP : चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को करनाल की जगह लाडवा से टिकट दी गई है। भाजपा ने रानियां सीट से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला की टिकट काट दी है।

हिसार से टिकट की दावेदारी जता रहे नवीन जिंदल परिवार को भी झटका दिया गया है। यहां से मौजूदा विधायक मंत्री कमल गुप्ता को फिर टिकट दी गई है। 3 दिन पहले भाजपा में शामिल हुईं अंबाला शहर की मेयर शक्ति रानी शर्मा को कालका से उम्मीदवार बनाया गया है। रतिया सीट से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट दी गई है।

लोकसभा चुनाव में सिरसा से उनकी टिकट काट दी गई थी। जजपा से आए पूर्व मंत्री अनूप धानक को उकलाना से टिकट दी गई है। तोशाम से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। अटेली से केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को टिकट दी गई है। अंबाला शहर में असीम गोयल पर फिर से दांव खेला गया है।

भाजपा की ओर से जारी की गई लिस्ट…

  • कालका – श्रीमती शक्ति रानी शर्मा
  • पंचकूला – ज्ञान चंद गुप्ता
  • अंबाला कैंट – अनिल विज
  • अंबाला शहर – असीम गोयल
  • मुलाना (अजा) – श्रीमती संतोष सरवन
  • सढौरा (अजा) – बलवंत सिंह
  • जगाधरी – कंवरपाल गुर्जर
  • यमुनानगर – घनश्याम दास अरोड़ा
  • रादौर – श्याम सिंह राणा
  • शाहाबाद (अजा) – सुभाष कलसाना
  • थानेसर – सुभाष सुधा
  • पिहोवा – सरदार कमलजीत सिंह अजराना
  • गुहला (अजा) – कुलवंत सिंह बाजीगर
  • कलायत – श्रीमती कमलेश ढांडा
  • कैथल – लीला राम गुर्जर
  • नीलोखेड़ी (अजा) – भगवान दास कबीरपंथी
  • इंद्री – रामकुमार कश्यप
  • करनाल – जगमोहन आनंद
  • घरौंडा – हरविंदर कल्याण
  • पानीपत ग्रामीण – महिपाल ढांडा
  • पानीपत शहर – प्रमोद कुमार विज
  • इसराना (अजा) – कृष्ण लाल पंवार
  • समालखा – मनमोहन भड़ाना
  • खरखौदा (अजा) – पवन खरखौदा
  • सोनीपत – निखिल मदान
  • गोहाना – अरविंद शर्मा
  • सफीदों – रामकुमार गौतम
  • जींद – कृष्ण लाल मिड्ढा
  • उचाना कलां – देवेंद्र अत्री
  • टोहाना – देवेंद्र सिंह बबली
  • फतेहाबाद – डूडा राम बिश्नोई
  • रतिया (अजा) – श्रीमती सुनीता दुग्गल
  • कालांवाली (अजा) – राजिंदर देशुजोधा
  • रानियां – शीशपाल कंबोज
  • आदमपुर – भव्य बिश्नोई
  • उकलाना (अजा) – अनूप धानक
  • नारनौंद – कैप्टन अभिमन्यु
  • हांसी – विनोद भयाना
  • बरवाला – रणबीर गंगवा
  • हिसार – डा. कमल गुप्ता
  • नलवा – रणधीर पनिहार
  • लोहारू – जेपी दलाल
  • बधरा – उमेद पातुवास
  • दादरी – सुनील सांगवान
  • भिवानी – घनश्याम सर्राफ
  • तोशाम – श्रीमती श्रुति चौधरी
  • बवानी खेड़ा (अजा) – कपूर वाल्मीकि
  • महम – दीपक हुड्डा
  • गढ़ी सांपला-किलोई – श्रीमती मंजू हुड्डा
  • कलानौर (अजा) – श्रीमती रेनू डाबला
  • बहादुरगढ़ – दिनेश कौशिक
  • बादली – ओमप्रकाश धनखड़
  • झज्जर (अजा) – कप्तान बिरधाना
  • बेरी – संजय कबलाना
  • अटेली – कुमारी आरती सिंह राव
  • नांगल चौधरी – डा. अभय सिंह यादव
  • कोसली – अनिल दहिना
  • रेवाड़ी – लक्ष्मण सिंह यादव
  • बादशाहपुर – राव नरबीर सिंह
  • गुड़गांव – मुकेश शर्मा
  • सोहना – तेजपाल तंवर
  • पलवल – गौरव गौतम
  • पृथला – टेक चंद शर्मा
  • बल्लभगढ़ – मूल चंद शर्मा
  • फरीदाबाद – विपुल गोयल
  • तिगांव – राजेश नागर

यह भी पढ़ें : Himachal News : गगल हवाई अड्डे के विस्थापितों को पर्याप्त मुआवजा सुनिश्चित करेगी सुक्खू सरकार