
- भाजपा ने राम मंदिर, धारा 370 सहित सभी वायदे किए पूरे: बिप्लब देब
Aaj Samaj (आज समाज), Ram Bilas Sharma,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनावों से पहले राम मंदिर, धारा 370, एक देश एक कानून का वायदा किया था जो वायदे भाजपा ने पूरे कर दिए हैं। जल्द ही एक देश एक कानून भी लागू होगा। उत्तराखंड सरकार ने यह कानून लागू भी कर दिया है। हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास जयराम सदन पर भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश भारी बिप्लब देब को पगड़ी पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस मौके पर हरियाणा प्रभारी ने कहा कि मोदी जैसा प्रधानमंत्री है तो सब मुमकिन है। दस साल पहले पाकिस्तान आकर सैनिकों को मार जाता था लेकिन आज स्थित बदल गई है। आज हिंदुस्तान छेड़छाड़ करने वालों को छोड़ता नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किसानों को बजट डेढ़ गुणा बढ़ा है। आज देश के किसान खुशहाल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को जाति पाति में बांटने का काम किया है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश में महिला, युवा, किसान और गरीब की जातियां बनाई है। युवाओं को स्टार्टअप के तहत रोजगार, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, किसानों का बजट डेढ़ गुणा बढाया तथा गरीबों को ऊपर उठाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी लोग जात-पात और नाराजगी को भूलकर एकजुट हो जाएं। इस बार भाजपा उम्मीदवार को पहले से ज्यादा वोटों से जीताकर मोदी के हाथ मजबूत करें।
इस मौके पर पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का चहुमुंखी विकास हो रहा है। आज भी प्रधानमंत्री 554 रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार कार्यों का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि मोदी शासनकाल में देश रेल, सड़क, इंफ्रास्ट्रेक्चर के मामले में बहुत मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि आज देश विश्व की पांचवीं आर्थिक शक्ति बन गया है। उनके नेतृत्व में हिंदुस्तान विकसित होने के लिए आगे बढ़ रहा है। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने आश्वासन दिया कि यहां से भाजपा प्रत्याशी को पहले से भी ज्यादा वोटों से जीताकर भेजेंगे।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, नपा चेयरमैन रमेश सैनी, वाइस चेयरमैन मंजू कौशिक, सुधीर दीवान, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, उप प्रधान अमित भारद्वाज, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव अर्चना ठाकुर, निर्मला तंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, युवा मोर्चा से पवन खैरवाल, नवीन शर्मा, अमित माधोगढ़, स्वच्छता अभियान के ब्राड अंबेसडर, मुकेश मैहता, मनोज मोदी, रोहताश सोनी, सूर्यप्रकाश कौशिक सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Program at Hakevi on Printer’s Day : प्रिंटर दिवस पर हकेवि में कार्यक्रम आयोजित
- Haryana Internet Service: हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट सेवा बहाल
Connect With Us: Twitter Facebook