Rohtak-Panchkula News: रोहतक से पंचकूला शिफ्ट होगा हरियाणा भाजपा का मुख्यालय

0
97
Rohtak-Panchkula News: रोहतक से पंचकूला शिफ्ट होगा हरियाणा भाजपा का मुख्यालय
Rohtak-Panchkula News: रोहतक से पंचकूला शिफ्ट होगा हरियाणा भाजपा का मुख्यालय

रोहतक कार्यालय का ट्रेनिंग स्कूल के रूप में इस्तेमाल करेंगी भाजपा
Rohtak-Panchkula News (आज समाज) पंचकूला: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय अब रोहतक से पंचकूला शिफ्ट किया जाएगा। अब पूरे प्रदेश की सियासत पंचकूला से कंट्रोल होगी। भाजपा रोहतक पार्टी कार्यालय को अब ट्रेनिंग स्कूल के रूप में इस्तेमाल करेंगी। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षिण शिविर लगाए जाएंगे। पार्टी के बड़े नेताओं के दफ्तर वहां भी मौजूद रहेंगे, लेकिन प्रदेश भाजपा का मुख्यालय पंचकूला का पंचकमल होगा।

पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा का मुख्यालय रोहतक से पंचकूला में शिफ्ट होगा। शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा भाजपा को इसकी मंजूरी भी दे दी है। यह बदलाव छह अप्रैल से होगा। भाजपा का कहना है कि रोहतक दफ्तर मंगल कमल से पार्टी ने लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीते हैं। इस लिए भाजपा के बड़े नेताओं का रोहतक दफ्तर में आना लगा रहेगा। पार्टी की यहां से भी गतिविधियां चलती रहेंगी।

चंडीगढ़ नजदीक होने के कारण पार्टी कार्यालय की उपयोगिता ज्यादा होगी

पार्टी का मानना है कि पंचकूला दफ्तर को मुख्यालय के तौर पर ही डिजाइन किया गया था। चंडीगढ़ के नजदीक होने के कारण पार्टी कार्यालय की उपयोगिता ज्यादा होगी। मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के लिए भी पंचकूला आना ज्यादा आसान होता है। क्योंकि वे चंडीगढ़ में ही मौजूद रहते हैं। भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा एमबीबीएस एग्जाम घोटाल में कंप्यूटर आॅपरेटर व असिस्टेंट बर्खास्त

ये भी पढ़ें : उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिरा हिसार एयरपोर्ट