Haryana News: रोहतक से पंचकूला शिफ्ट हुआ हरियाणा भाजपा का मुख्यालय

0
101
Haryana News: रोहतक से पंचकूला शिफ्ट हुआ हरियाणा भाजपा का मुख्यालय
Haryana News: रोहतक से पंचकूला शिफ्ट हुआ हरियाणा भाजपा का मुख्यालय

सीएम नायब सैनी ने किया शुभारंभ
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस अवसर पर आज हरियाणा भाजपा का प्रदेश कार्यालय रोहतक से पंचकूला स्थित पंच कमल परिसर में शिफ्ट हो गया। अब पंचकूला हरियाणा भाजपा का मुख्यालय होगा। पंचकूला से ही प्रदेश की राजनीति चलेंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने विधिवत हवन-पूजन कर नए कार्यालय का शुभारंभ किया। पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन प्लान से भाजपा की नॉन स्टाप सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एनडीए को साथ लेकर देश को गति से आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इससे पहले, भाजपा का प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ में स्थित था, जिसे बाद में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मंगलसेन के निधन (वर्ष 1990) के पश्चात रोहतक स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद 20 अगस्त 2022 में तत्कालीन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंचकूला में भाजपा कार्यालय पंच-कमल का उद्घाटन किया था। तब इस कार्यालय से पंचकूला और इसके आस पास के कई जिलों की पार्टी गतिविधियां शुरू की गई थी।

अटल सभागार का भी किया उद्घाटन

समारोह के दौरान अटल सभागार का भी उद्घाटन किया गया है। अटल पार्क का पंच कमल में शिलान्यास हुआ है। अटल चौक का भी शिलान्यास किया गया है। जिसका नाम भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में रखा गया है। इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हर कार्यकर्ता अपने घर पर लगाए भाजपा का झंडा

सीएम ने कहा कि आज हर कार्यकर्ता को अपने घर के ऊपर पार्टी का झंडा लगाने का संकल्प लेकर यहां से जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के किसी कार्यकर्ता के सम्मान को बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि कार्यकर्ताओं के काम को तवज्जो दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार भाजपा, बार बार भाजपा।

ये भी पढ़ें : Ram Navami Security: बंगाल, उत्तर प्रदेश व मुंबई में सुरक्षा कड़ी, हाई अलर्ट पर पुलिस