Haryana Assembly Result 2024 : गुरुग्राम में भी भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा जीत की ओर आगे बढ़ते हुए

0
29
In Gurugram too, BJP candidate Mukesh Sharma is moving ahead towards victory

(Haryana Assembly Result 2024) गुरुग्राम। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग की काउंटिंग आज सुबह से शुरू हो चुकी है। वोटिंग की काउंटिंग के साथ ही प्रत्याशी का होंसला भी बढ़ता जा रहा है मतगणना केंद्रों के बाहर सभी पार्टियों के समर्थक भारी संख्या में मौजूद हैं। सभी कार्यकर्ताओं की आंखे भी मतगणना पर टिकी हुई है। जैसे समय बीत रहा है समर्थकों की गिनती भी बढ़ती जा रही है। जिले के सभी लोगो की निगाहे भी मतगणना के रुझानों पर। प्रत्याशियों के साथ साथ कार्यकर्ता भी रुझानों पैर आज उम्मीद लगाये बैठे है।

वहीं पुलिस का पहरा भी कड़ा है। किसी भी समर्थक को मतगणना केंद्र के नजदीक जाने की अनुमति नहीं है। वहीं तकरीबन सेंटर पर दसवे राउंड की गिनती समाप्त हो चुकी है। दसवे राउंड की गिनती के बाद ज्यादात्तर सीटों पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी नवीन गोयल वोट 43651 वोटो के साथ मैदान में खड़े है

गुरुग्राम में भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा 82699 (+39048 ) वोटो की बढ़त के साथ आगे चल रहे है वही कांग्रेस प्रत्याशी नवीन गोयल 43651 (-39048 ) वोटो से पीछे चल रही है

गुरुग्राम में प्रत्याशियों की वोट की गिनती :

1 गुरुग्राम से भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा 82699 (+39048) और कांग्रेस प्रत्याशी नवीन गोयल 43651 (-39048 )

2 पटौदी से भाजपा प्रत्याशी बिमला चौधरी 60456 (+30154 ) और कांग्रेस प्रत्याशी पिरल चौधरी 30302 (-30154)

3 बादशाहपुर से भाजपा प्रत्याशी रायो नरबीर सिंह 96357 (+40403 ) और कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव 55954 (-40403 )

4 सोहना से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल तनवार 36025 (+8720 ) और कांग्रेस प्रत्याशी रोहताश सिंह 27305 (-8720 )

 

 

यह भी पढ़ें : Haryana Assembly Result 2024 : करनाल में भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद 20413 वोटो से आगे