Haryana Assembly Election Result: अम्बाला कैंट की सीट पर फिर से उलट फेर अनिल विज आगे

0
153
congress-is-dominant-in-4-constituencies-of-ambala-assembly
अनिल विज।

Haryana Assembly Election Result: (Ambala cantt)  अनिल विज अम्बाला कैंट से पहले 10 राउंड में 38287 (+ 5377) मतों से आगे चल रहे है जबकि आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा 32910 ( -5377) मतों से पीछे चल रही है। वहीँ कांग्रेस प्रत्याशी परविंदर पल परी 10111 ( -28176) मतों से पीछे चल रहा है। INLD प्रत्याशी ओंकार सिंह को केवल 1280 ( -37007) वोट ही मिल पाए है।

थानेसर में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार अरोरा 69293 (+ 2843) मतों जीत दर्ज की है जबकि बीजेपी प्रत्याशी सुभाष सुधा को केवल 66450 ( -2843) मत ही मिल पाए है।

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर मतगणना आज सुबह करीब 8 बजे से जारी है। जिसके चलते पहले राउंड में जहा कांग्रेस की बढ़त दिख रही थी वही अब बीजेपी बहुमत से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जैसे सुबह कांग्रेस की 65 सीटों पर बढ़त देखने को मिल रही थी लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। हलाकि विनेश फोगट भी अभी करीब 2000 वोटों से पीछे चल रही है।

यह भी पढ़ें: Haryana Assembly Election Result : हरियाणा विधानसभा जाने किस राउंड में किस पार्टी के नेता की बढ़त