Karnal News: करनाल पहुंचने पर हरविंद्र कल्याण का समर्थकों ने किया स्वागत

0
10
करनाल पहुंचने पर हरविंद्र कल्याण का समर्थकों ने किया स्वागत
Karnal News: करनाल पहुंचने पर हरविंद्र कल्याण का समर्थकों ने किया स्वागत

विधानसभा अध्यक्ष बनने पर पहली बार करनाल पहुंचे कल्याण
Karnal News (आज समाज) करनाल: हरियाणा विधानसभा ने नवनियुक्त अध्यक्ष रविवार सुबह करनाल पहुंचे। विधानसभा का अध्यक्ष बनने के बाद हरविंद्र कल्याण का करनाल में यह पहला दौरा है। हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष बनने की खुशी में कार्यकर्ता ने हरिवंद्र कल्याण का जोरदार स्वागत किया। अलग अलग स्थान पर भारी जन समूह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान आतिशबाजी, ढ़ोल नगाड़ों के साथ सभी ने जश्न मनाया। इस दौरान हरविंद्र कल्याण ने हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण कल सुबह 11 बजे लघु सचिवालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

गौरतलब है कि करनाल जिले की पांचों विधानसभा सीटें जीतने वाली भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में करनाल को मंत्रीमडल में जगह नहीं मिली थी। तभी से कयास लगाने जाने लगे थे कि अबकी बार विधानसभा का अध्यक्ष करनाल जिले से चुना जाएगा। सरकार बनने के समय से ही हरविंद्र कल्याण का नाम अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे था। वहीं मनोहर लाल खट्टर से नजदीकियों का फायदा भी हरविंद्र कल्याण को मिला। हाईकमान से मंजरी मिलने के बाद नायब सैनी दो दिन पहले हुए हरियाणा विधानसभा के सत्र में हरविंद्र कल्याण के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया और हरविंद्र कल्याण सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए।

घरौंडा से लगातार तीसरी बार जीत की दर्ज

रोड बिरादरी से आने वाले हरविंद्र कल्याण ने लगातार तीसरी बार घरौंड से विधानसभा का चुनाव जीता है। हरविंद्र कल्याण ने राजनीति की शुरूआत 2005 में कांग्रेस से की थी। तब वह टिकट के प्रबल दावेदार थे। लेकिन कांग्रेस ने हरविंद्र कल्याण को टिकट नहीं दी। उसके बाद हरविंद्र कल्याण ने कांग्रेस छोड़कर बसपा से 2009 का विस चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। 2014 में भाजपा ने उन्हें घरौंडा से प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में हरविंद्र कल्याण ने जीत दर्ज की। उसके बाद 2019 और अब 2014 में फिर से लगातार तीसरी बार हरविंद्र कल्याण ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें : आईपीएस अफसर पर यौन शोषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के आदेश