Hartalika Teej Mehndi: आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे मेहंदी के ये डिजाइन

0
197
हरतालिका तीज के लिए जल मेहंदी डिजाइंस

Hartalika Teej Mehndi: त्‍योहारों की झड़ी लगी हुई है। एक के बाद एक त्योहार आ रहे हैं। कजरी तीज का त्योहार अभी कुछ दिन पहले ही निकला है और अब हरतालिका तीज भी आने ही वाली है। यह महिलाओं का त्‍योहार है और इस पर्व पर वे सोलह श्रृंगार भी करती हैं। मेहंदी की बिना महिलाओं का श्रृंगार कहां पूरा होता है। ऐसे में अगर आप भी हरतालिका तीज पर हाथों पर कम समय में और आसानी से लगने वाली मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो इस लेख में दिखाई गईं मेहंदी डिजाइंस को देखें और जानें कि आप इन्‍हें कैसे हाथों पर कम समय में लगवा सकती हैं।

चेक मेहंदी डिजाइन

चेक मेहंदी डिजाइन भी बहुत आसान होती है और कम समय में आपके हाथों पर लग सकती है। आप खुद भी इस तरह की डिजाइन लगा सकती हैं। चेक पैटर्न वाली मेहंदी में आपको बहुत सारे तरह-तरह का पैटर्न मिल जाएंगे। आपके हाथ छोटे हों या बड़े इस तरह की मेहंदी में आपके हाथ बहुत ज्‍यादा खूबसूरत लगते हैं।

बोल्‍ड मेहंदी डिजाइंस

इस तरह की मेहंदी डिजाइंस में आप महीन की जगह पर मोटी डिजाइन बनाएं। सबसे अच्‍छी बेल की डिजाइन इस पैटर्न की मेहंदी में अच्‍छी लगती है। इसे लगाना तो आसान होता ही है साथ ही रचने के बाद यह बहुत ज्‍यादा सुंदर नजर आती है।

मिनिमल बेल मेहंदी डिजाइन

मिनिमल मेहंदी का क्रेज आजकल महिलाओं में बहुत देखा जा रहा है और इस तरह की मेहंदी को हाथों में लगाने में ज्‍यादा समय नहीं लगता है। आप बेल मेहंदी को भी मिनिमल अंदाज दे सकती हैं। इसके लिए आप एक बार ऊपर दिखाई गई मेहंदी की डिजाइन पर गौरफरमाएं।

हरतालिका तीज के लिए सिंपल बेल मेहंदी डिजाइन

आप हरतालिका तीज पर अपने हाथों को सुंदर दिखाने के लिए आप सिंपल बेल मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इसमें कलाई पर जाल का डिजाइन क्रिएट किया जाता है। फिर फूल, पत्तियों और कोन डिजाइन बनाकर डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। अब इसमें अलग-अलग डिजाइन और शेड करते हैं। उंगलियों पर सिंपल पत्तियों का डिजाइन क्रिएट करें। इससे आपका हाथ अच्छे लगेंगे। इस तरह की बेल को बनाने में आपको सिर्फ 15 मिनट का समय लगेगा।

हरतालिका तीज के लिए मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइंस

आपके हाथ छोटे हों या बड़े, पतले हों या मोटे हरतालिका तीज पर मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर बहुत ही अच्‍छी लगेगी। इसे बनाने में आपको ज्‍यादा वक्‍त भी नहीं लगेगा। आप हथेली के बीचों-बीच गोल आकार में रेखा खींच कर अंदर और बाहर छोटी-छोटी आकृतियां बनाकर अपने मेहंदी डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि इस मेहंदी डिजाइन के साथ उंगलियों और कलाई पर थोड़ी घनी मेहंदी लगा सकती हैं। वहीं आपके पास समय कम हो तो केवल हथेली के बीच मेहंदी लगाकर भी मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं।

हरतालिका तीज के लिए जल मेहंदी डिजाइंस

जाल मेहंदी लगाना आसान है। इसके लिए आपको तय करना होगा कि आप फूलों, लकीरों या डॉट्स किसका जाल बनाना चाहती हैं। इसके बाद पूरे हाथों में वैसी ही जाल डिजाइन बनाएं और बाद में उस जाल को छोटी-छोटी डिजाइंस से भरें। इस तरह की मेहंदी में आप हथेली और उंगलियों में एक जैसी डिजाइन बना सकती हैं। आपको ज्यादा भरे-भरे हाथ चाहिए तो आप हाथों के आगे और पीछे दोनों तरफ जाल बनवा सकती हैं। अगर आपके हाथ छोटे और मोटे हैं, तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को पतला और लंबा दिखाएगी।

हरतालिका तीज के लिए पवित्र प्रतीक वाली मेहंदी डिजाइंस

शुभ अवसर और त्योहार पर आप भी हाथों में पवित्र हिंदू प्रतीकों वाली मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। यह न केवल दिखने में अच्‍छी लगेगी बल्कि अवसर के हिसाब से आपके हाथों को अच्छे लुक भी देगी। आप ओम, स्वास्तिक या त्रिशुल भी बनवा सकती हैं। यह सभी चिन्ह 5 मिनट से भी कम समय में बन सकते हैं। आप दोनों हाथों में अलग-अलग चिन्ह वाली मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। अगर आपको थोड़ी हैवी मेहंदी डिजाइन पसंद है, तो छोटी-छोटी आकृतियों से हाथों को फिल कर सकती हैं।

हरतालिका तीज के लिए गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस

Hartalika Teej latest Mehendi Designs Women apply this beautiful Mehendi on Hartalika  Teej-Hartalika Teej Mehendi Designs: हरतालिका तीज पर महिलाएं लगाएं ये  खूबसूरत मेंहदी, बढ़ेगी हाथों की सुंदरता

हरतालिका तीज पर अगर आपको मेहंदी लगवानी है, मगर आपके पास समय नहीं हैं, तो आप खुद से घर पर गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। यह बहुत ही आसान होती है और इसे आप खुद से लगा सकती हैं। आप हाथों के बीच में बड़ी सी गोल टिक्‍की बनाएं और उसे आस-पास डॉट से हाथों को सजाएं। ऐसा करने से मेहंदी डिजाइन बहुत ही अच्‍छी लगती है और यह बहुत जल्‍दी लगती है। आप अपने दोनों हाथों में एक जैसी डिजाइन बनाकर उंगलियों की टिप को मेहंदी से कवर कर सकती हैं।