आज समाज, नई दिल्ली: Harshvardhan Rane इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की रि-रिलीज के बाद दर्शकों ने उन्हें धमाकेदार प्रतिक्रिया दी है। लेकिन इस बीच हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साँझा की है। जिससे देखकर फैंस चिंता में आ गए हैं।

चोट के बारे में किया खुलासा

इस पोस्ट में उन्होंने अपनी चोट के बारे में खुलासा किया है। इस पोस्ट शेयर करते हुए हर्षवर्धन राणे ने कैप्शन में लिखा, “मुझे जिराफ बहुत पसंद है। वह लंबा खड़ा होता है और शान से चलता है। साथ ही जोर से लात भी मारता है।

जिराफ की तरह ही जोर से लात मारते हुए मेरे पैर के अंगूठे में चोट लग गई। हर्षवर्धन के इस मजेदार कैप्शन ने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया, लेकिन उनकी चोट को लेकर फैंस ने चिंता भी जताई है।

सनम तेरी कसम’ रि-रिलीज के बाद फिल्म का जबरदस्त प्रदर्शन

हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को पहली बार जब रिलीज किया गया था, तो इसे ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। लेकिन फरवरी 2025 में इसकी रि-रिलीज के बाद फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इस फिल्म को हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के लिए आज भी खूब पसंद किया जाता है।