Punjab News : हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता ने राज्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ

0
68
Punjab News : हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता ने राज्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ
Punjab News : हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता ने राज्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राजभवन में गरिमा पूर्ण समारोह में दिलाई शपथ

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब राज भवन में एडवोकेट हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता को पंजाब राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्तों के रूप में शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर पंजाब के मुख्य सूचना आयुक्त इंदरपाल सिंह धन्ना, राज्य सूचना आयुक्त डॉ. भुपिंदर सिंह, संदीप सिंह धालीवाल और वरिंदरजीत सिंह बिलिंग, अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायतें विकास प्रताप, अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) परिवहन डीके तिवारी, राज्यपाल के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह, एमडी मार्कफेड एवं निदेशक प्रशासनिक सुधार गिरीश दियालन, एडीजीपी ईश्वर सिंह, प्रख्यात भारतीय कृषि अर्थशास्त्री सिंह जौहल, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर सतबीर सिंह गोसल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हरप्रीत संधू वकील, पूजा गुप्ता समाज सेविका

एडवोकेट हरप्रीत संधू एक प्रतिष्ठित वकील हैं। इससे पहले वे पंजाब के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल के रूप में सेवा दे चुके हैं। वे पंजाब इन्फोटेक के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं और उन्होंने विधि अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
पूजा गुप्ता एक प्रसिद्ध समाजसेविका और शिक्षा शास्त्री हैं। उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक कल्याण के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने पूरे क्षेत्र में ख्याति अर्जित की है। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा 27 जनवरी, 2025 को एडवोकेट हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता की नियुक्ति को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया गया था। इन नियुक्तियों से राज्य सूचना आयोग के कार्य में अधिक पारदर्शिता आएगी और इसे और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।

ये भी पढ़ें : Delhi Political News : पंजाब के विधायकों को दिल्ली में केजरीवाल ने पढ़ाया सेवा का पाठ

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पंजाब को मॉडल प्रदेश बनाएंगे : भगवंत मान