Hariyali Teej Decoration : हरियाली तीज पर इस तरह से से करिये घर की सजावट

0
67
Hariyali Teej Decoration

Hariyali Teej Decoration : सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए मां पार्वती ने घोर तपस्या की थी और शिव जी ने इसी तिथि पर उनकी तपस्या को स्वीकार किया था। पारंपरिक तौर से इस दिन महिलाएं और लड़कियां शिवजी और माता पार्वती की पूजा करती हैं। हरे रंग के परिधान पहने जाते हैं। सोलह श्रृंगार करके महिलाएं भजन व लोकगीत गाती हैं। घर के आंगन में झूला डाला जाता है।

अगर आप भी हरियाली तीज का त्योहार पारंपरिक तौर पर मनाना चाहते हैं तो घर की सजावट से शुरुआत करें। घर की साज सज्जा त्योहार की रौनक को बढ़ा देती है। हरियाली तीज के हिसाब से घर की सजावट करने के कुछ आइडिया दिए जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से अपना सकते हैं।

आम और केले के पत्तों से दरवाजा सजाएं

हिंदू धर्म में घर के द्वार की सजावट का विशेष महत्व है। घर के दरवाजे को आम के पत्ते और गेंदे के फूलों से बने तोरण से सजाएं। तोरण को द्वार पर लटकाएं। इसके अलावा केले के पत्तों से भी घर का द्वार सजा सकते हैं। दरवाजे के दोनों तरफ दो बड़े केले के पत्ते किसी छोटे गमले के सहारे खड़े कर सकते हैं या फिर दीवार पर चिपका सकते हैं।
विज्ञापन

रंग बिरंगी छतरी या पतंगों से सजावट

घर के अंदर जहां हरियाली तीज का कार्यक्रम करना है, वहीं रंग बिरंगी छतरी या कई रंगों की पतंगों से घर की साज सज्जा कर सकते हैं। बाजार में आसानी से आपको सजावट के लिए रंग बिरंगी छतरी और पतंग मिल जाएंगी, सजाने पर जो काफी प्यारी लगती हैं।

हरियाली थीम से सजावट

हरियाली तीज की सजावट की थीम को हरा भरा रखना बेहतर हो सकता है। फूलों और पत्तियों की लड़ियों से घर की दीवारों को सजाएं। हरे भरे पौधों के गमले भी सजा सकते हैं। सजावट के लिए हरे और पीले दुपट्टे को झालर की तरह सजा सकते हैं।

झूला लगाकर सजावट

हरियाली तीज का पर्व बिना झूले के अधूरा रहता है। मुमकिन हो तो घर पर झूला डालें। अगर आपके घर पर झूला हो तो उसे फूलों की लड़ी या गुब्बारों से सजा सकते हैं।