Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर महिलाओं को जरूर खरीदनी चाहिए ये चीजें

0
99
Hariyali Teej 2024

Hariyali Teej: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 07 अगस्त को किया जाएगा। यह पर्व सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा विधिवत रूप से करती हैं। हरियाली तीज का व्रत सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इतना ही नहीं, हरियाली तीज का व्रत अविवाहित महिलाएं भी मनचाहा वर पाने के लिए भी रखती हैं। अब ऐसे में अगर इस दिन सुहागिन महिलाएं को किन चीजों की खरीदारी करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सुहागिन महिलाएं खरीदें श्रृंगार का सामान

श्रृंगार का सामान सुहाग का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि नए श्रृंगार का सामान खरीदने से दांपत्य जीवन में नई ऊर्जा और खुशियां आती हैं। हरियाली तीज पर शिव और पार्वती की पूजा की जाती है। पार्वती को सौंदर्य की देवी माना जाता है और महिलाएं उनके समान सुंदर दिखने के लिए श्रृंगार करती हैं। बता दें, मेहंदी सुहाग का प्रतीक है और इसे हरियाली तीज पर विशेष रूप से लगाया जाता है। लाल रंग की चूड़ियां सुहागिन महिलाओं के लिए शुभ मानी जाती हैं। मांग में सिंदूर लगाना सुहाग का प्रतीक है।

सुहागिन महिलाएं खरीदें सोने के आभूषण

हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सोना का सामाना जरूर खरीदें। ऐसा कहा जाता है कि सोने का आभूषण खरीदने से सुहागिन महिलाओं को कभी धन संबंधित समस्याओं का सामन नहीं करना पड़ता है। सोना सदियों से समृद्धि और वैभव का प्रतीक रहा है। सुहागिन महिलाएं सोने के आभूषण खरीदकर अपने वैवाहिक जीवन में समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं। सोना शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए सुहागिन महिलाएं सोना जरूर खरीदें।

सुहागिन महिलाएं खरीदें चांदी के सिक्के

चांदी को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सुहागिन महिलाएं चांदी के सिक्के खरीदकर अपने घर में धन और समृद्धि लाने की कामना करती हैं। माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है और चांदी को उनका प्रिय धातु माना जाता है। इसलिए, चांदी के सिक्के खरीदकर महिलाएं माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। चांदी के सिक्कों को सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। सुहागिन महिलाएं चांदी के सिक्के खरीदकर अपने वैवाहिक जीवन में सौभाग्य लाने की कामना करती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप चांदी का सिक्का खरीद रही हैं, तो उस सिक्के पर मां लक्ष्मी की आकृति जरूर बनी होनी चाहिए।