Happy Hug Day 2025: हग के भी होते हैं कई अलग-अलग मतलब, जानें कौन-सा हग क्या दर्शाता है  

0
75
Happy Hug Day 2025

Happy Hug Day 2025: हर साल 12 फरवरी को हग डे (Hug Day) मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ एक साधारण गले लगाने का नहीं, बल्कि प्यार, अपनापन, सुरक्षा और भावनात्मक समर्थन को दर्शाने का खास मौका होता है। एक हग न सिर्फ दो लोगों को करीब लाता है, बल्कि यह रिश्तों को भी मजबूत करता है।

क्या आप जानते हैं कि हग के भी अलग-अलग प्रकार होते हैं और हर हग का अलग-अलग मतलब होता है? साइकोलॉजिकल रिसर्च में बताया गया है कि हर तरह का हग एक अलग भावना व्यक्त करता है। आइए जानते हैं Hug Day पर 6 खास तरह के हग और उनके मतलब।

 Hug Day 2025: ये हैं 6 खास तरह के हग और उनके मायने

साइड हग – दोस्ती और सुरक्षा का प्रतीक  

 जब दो लोग एक-दूसरे के कंधे या कमर पर हाथ रखते हुए गले लगते हैं, तो उसे साइड हग कहा जाता है। यह मित्रता, सम्मान और सुरक्षा को दर्शाता है।
 अगर आपका पार्टनर या करीबी दोस्त आपको साइड हग देता है, तो यह दर्शाता है कि वह आपकी परवाह करता है और आपको आराम देना चाहता है।

पीछे से गले लगाना – प्यार और सुरक्षा का एहसास 

 इस हग में एक व्यक्ति पीछे से दूसरे को कसकर गले लगाता है। यह गहरी भावनाओं, स्नेह और सुरक्षा का संकेत है।
 यह दर्शाता है कि हग करने वाला व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ बेहद कंफर्टेबल और सुरक्षित महसूस करता है।

 कमर से हग – रोमांटिक रिश्तों की निशानी  

इस हग में दोनों व्यक्ति की कमर एक-दूसरे से सटी होती है और बाहें कमर के चारों ओर लिपटी होती हैं। यह हग दर्शाता है कि दोनों के बीच गहरा प्यार और रोमांस है।  अक्सर कपल्स इसे अपनापन और आकर्षण दिखाने के लिए करते हैं।

टाइट हग – जब फीलिंग्स शब्दों से आगे बढ़ जाएं!

इसे भालू जैसा हग (Bear Hug) भी कहते हैं क्योंकि यह मजबूती से और लंबे वक्त तक किया जाता है। यह हग दर्शाता है कि आप अपने पार्टनर या दोस्त के बहुत करीब हैं और उन्हें खोना नहीं चाहते। जब कोई आपको टाइट हग करे, तो समझ लें कि वह आपको कभी दूर नहीं जाने देना चाहता।

बडी हग – सच्ची दोस्ती का एहसास 

 यह दो हाथों से दिया जाने वाला हग होता है, जिसमें दोनों लोगों की छाती एक-दूसरे को छूती है। यह गर्मजोशी, स्नेह और भरोसे का प्रतीक है। यह हग सिर्फ दोस्ती के लिए होता है, इसमें कोई रोमांटिक एंगल नहीं होता।

पिकपॉकेट हग – प्यार भरा रोमांटिक इशारा 

 यह एक क्यूट और रोमांटिक हग होता है, जो मजबूत विश्वास और स्नेह को दर्शाता है। इस हग में कपल्स एक-दूसरे की जेब में हाथ डालकर हग करते हैं, जिससे करीबी और गहरा प्यार झलकता है। यह किसी रोमांटिक मूवी के सीन जैसा होता है और इसे सबसे रोमांटिक हग्स में से एक माना जाता है।

Promise Day 2025: प्यार निभाने का खास वादा! पार्टनर को भेजें दिल छू लेने वाले मैसेज और शायरी