Hanuman Janmotsav, आज समाज डिजिटल: देश भर में आज हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर हमेशा की तरह लोग सुबह से मंदिरों में पूजा-पाठ और भजन कीर्तन कर रहे हैं। कई जगह भंडारे का आयोजन किया गया है। बजरंगबली के जयकारों से मंदिर गुजायमान हो रहे हैं। हनुमान जयंती पर मारुति नंदन की पूजा आराधना का भी विधान है। इससे भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैें।

सुंदर कांड का पाठ

हनुमान जयंती पर लोग बजरंगबली को चोला भी चढ़ाते हैं। इसके अलावा इस मौके पर सुंदर कांड का पाठ किया जाता है। बजरंगबली को लोग प्रसाद अर्पित करते हैं। इसके अलावा अगर हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ उपाय किए जाएं तो जीवन में कर्ज सहित कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

कोई भारी कर्ज में डूबा है तो करें विशेष उपाय

कोई व्यक्ति यदि भारी कर्ज में डूबा है तो हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ विशेष पूजा-पाठ करें जिससे इस समस्या से आपको मुक्ति मिल सकती हैं। यहां हम आपको उन विशेष उपायों व पूजा पाठ के बारे में बता रहे हैं, जिनके करने से आप कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं। आर्थिक तंगी से मुक्त हो सकते हैं।

रात को पीपल के नीचे जलाएं दीपक

शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जयंती वाली रात को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। ऐसा करते हुए ध्यान रखें कि दीपक सरसों के तेल का ही हो। शनि स्तोत्र का मन लगाकर पाठ करने से शनि दोष से छुटकारा मिलत है और आर्थिक संकट भी दूर होता है।

दक्षिण दिशा में मुख करके जलाएं दीपक

हनुमान जयंती की रात को दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके दीपक जलाएं। इसके बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी और कर्ज मुक्ति के लिए भी यह बेहद कारगर उपाय साबित हो सकता है।

घी का दीया जलाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें

पवनपुत्र हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बजरंगबली के जन्मोत्सव की रात को भगवान के सामने घी का दीया जलाना चाहिए। इसके अलावा उन्हें लाल फूल अर्पित करें और फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन हनुमान जी को गुड़ व चने का नैवेद्य भी अर्पित करना चाहिए।

रात को यह काम करे दें चंद्र देव को अर्घ्य

हनुमान जयंती की रात को पानी में गंगाजल मिलाएं और स्नान करके चंद्र देव को अर्घ्य दें। इसके बाद ग्रहों की शांति के लिए ‘ऊं शनैश्चराय नम:’ और ‘ऊं अंगारकाय नम:’ मंत्रों का जप करें। इससे आपके कुंडली के कमजोर ग्रह मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ें : Hanuman Jayanti: हनुमान जन्मोत्सव पर आज शनिवार का योग, करें ये 3 उपाय, जीवन में परेशानियों से रहेंगे दूर