Hisar News: हांसी भाजपा विधायक के निजी सचिव व साथी से मारपीट

0
141
हांसी भाजपा विधायक के निजी सचिव व साथी से मारपीट
हांसी भाजपा विधायक के निजी सचिव व साथी से मारपीट

Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के हिसार के हांसी में भाजपा विधायक विनोद भयाना के निजी सचिव रवि अरोड़ा व उसके साथ पर 3 युवकों ने हमला कर दिया। दोनों को बुरी तरह से पीटा गया। रवि अरोड़ा को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसकी आंख पर गंभीर चोट लगी है ओर एक हाथ भी टूट गया। हांसी पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हांसी के अस्पताल में दाखिल रवि अरोड़ा ने बताया कि वह भाजपा विधायक विनोद भयाना का निजी सचिव है। बीती रात को 10 बजे के करीब उनके साथी दिनेश के पास फोन आया कि अंबेडकर चौक के नजदीक कंसल ढाबे पर आ जा, कुछ बात करनी है। इसके बाद दिनेश कंसल ढाबे पर बाहर खड़ा हो गया। वह भी उसके साथ गाड़ी में गया था। वहां पर तीन युवक एक गाड़ी में बैठे थे और ड्रिंक भी की हुई थी। उन्होंने गाड़ी से निकलते ही दिनेश पर हमला कर दिया। रवि अरोड़ा ने बताया कि उसने देखा कि तीन युवक दिनेश के साथ मारपीट कर रहे हैं। उसने भाग कर उसे छुड़ाया। इसके बाद तीनों युवकों ने दिनेश को छोड़ कर रवि को मारना शुरू कर दिया। रवि ने बताया की दो युवकों ने उसे जोर से पकड़ लिया और तीसरे ने उसके मुंह पर मुक्के मारे और उसका हाथ भी तोड़ दिया। रवि की आंख पर गहरी चोट आई है। उसके साथी दिनेश के 2 दांत भी टूट गए हैं। रवि ने बताया कि उन पर हमला होते देख कर ढाबा संचालक व कुछ ओर लोग भी उन्हें छुड़ाने आए। इसके बाद वह तीनों युवक वहां से फरार हो गए। आसपास के लोग उन्हें हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने उनका इलाज शुरू किया। रवि ने बताया कि उनकी उन युवकों से कोई रंजिश नहीं थी और न ही कोई बात हुई थी। हमला करने वाले युवक भी हांसी के ही हैं। उन्होंने बात करने के लिए बुलाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।