हकेवि आवास कल्याण संघ ने मनाया होली का उत्सव: Hakevi Awas Kalyan Sangh Celebrated The Festival Of Holi

0
341
Hakevi Awas Kalyan Sangh Celebrated The Festival Of Holi
Hakevi Awas Kalyan Sangh Celebrated The Festival Of Holi

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :

Hakevi Awas Kalyan Sangh Celebrated The Festival Of Holi: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के आवासीय कल्याण संघ के द्वारा होली का उत्सव जमकर जोश के साथ मनाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार विश्वविद्यालय की प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव के साथ सम्मलित हुए। होलिका पूजन एवं होलिका दहन के साथ कुलपति एवं उनकी पत्नी प्रोफेसर सुनीता श्रीवास्तव ने इस होली उत्सव का शुभारंभ किया।

Read Also  होली महोत्सव पर हुआ श्याम बाबा का विशाल जागरण: Shyam Baba’s Jagran On Holi

बच्चों व परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया (Hakevi Awas Kalyan Sangh)

इस अवसर पर प्रो टंकेश्वर कुमार ने सभी को होली पर्व की शुभकामनायें देते हुए कहा कि जिस प्रकर होलिका शक्तिशाली होने के बावजुद भी प्रह्लाद को नहीं जला पाई उसी प्रकार बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो अच्छाई को कभी हरा नहीं सकती।इस अवसर पर निवासी कल्याण संघ के द्वारा विश्वविद्यालय में निवासी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारों के सदस्यों के लिए कई खेलों का आयोजन भी किया गया।जिसमें निवासी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों व परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और एक दूसरे को गुलाल भी लगाया।

रंगोत्सव के बाद भोज का भी इंतजाम (Hakevi Awas Kalyan Sangh Celebrated The Festival Of Holi)

होली के अवसर पर रंगोत्सव के बाद निवासी कल्याण संघ के द्वारा मध्याह्न भोज का भी इंतजाम किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन निवासी कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, सचिव डॉ. रश्मि तंवर एवं उपाध्यक्ष परमजीत सिंह की अगुवाई में डॉ. राजीव कुमार सिंह, सुन्दरलाल शर्मा के सहयोग एवं विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में किया गया।

Read Also:  Benefits Of Radish: कब्ज काे दूर करती है मूली, और दांतों के पीलेपन से भी मिलेगा छुटकारा, मूली के और भी हैं फायदे, जानिए क्या

Connect With Us : TwitterFacebook