Hair care: बालों की मज़बूती और चमक को बरकरार रखने के लिए होमेमेड हेयर मास्क

0
107
Hair care

Hair care: बालों की खूबसूरती को निखारने और एक नया लुक पाने के लिए अक्सर लोग हेयर कलर अप्लाई करते हैं। इससे बालों के प्राकृतिक रंग को हटाकर एक नया रंग जोड़ा जाता है। अक्सर लोग सफेद बालों से बचने के लिए हेयर कलर की मदद लेते हैं। मगर बालों की सही देखभाल न कर पाने से हेयर कलर धीरे धीरे फेड होने लगता है। इसके अलावा बालों में रूखापन भी बढ़ जाता है। ऐसे में बालों को उचित ट्रीटमेंट देने के लिए होममेड हेयर मास्क बेहद कारगर साबित होते हैं।

1. एवोकाडो और बादाम के तेल से बनाएं हेयर मास्क

बालों को बदरंग होने से बचाने और उसमें एक्स्ट्रा शाइन को जोड़ने के लिए एवाकाडो बेहद कारगर है। इसमें मौजूद बायोटिन, मिनरल, विटामिन और हेल्दी फैट्स हेयर फॉलिकल्स को मज़बूत बनाते हैं। वहीं बादाम के तेल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंटस की मात्रा फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करता है।

इसे लगाने के लिए 2 चम्मच एवोकाडो में आधा चम्मच बादाम का तेल डालकर एक पेस्ट बना लें। अब उसे बालों के बीचों बीच अप्लाई करें। इससे बालों को मॉइश्चर की प्राप्ति होती है और बालों का रंग बना रहता है। 15 मिनट तक बालों में लगाने के बाद हेयरवॉश कर लें।

2. शहद में अंडा मिलाएं

बालों की स्मूदनेस को बनाए रखने के लिए अंडे को बालों पर अप्लाई करना आवश्यक है। अंडे में प्रोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है। इससे फॉलिकल्स की मज़बूती बढ़ती है। इसके अलावा शाफ्ट में कलर को रिस्टोर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा शहद में मौजूद अमीनो एसिड बालों को पॉल्यूटेंटस के प्रभाव से बचाते हैं। एक अंडे को ब्लैंड करने के बाद उसमें 2 चम्मच शहद के मिलाकर बालों में लगाएं। स्कैल्प पर 15 मिनट तक लगाने के बाद हेयरवॉश कर लें।

3. केला और मलाई

विटामिन और मिनरल से भरपूर मलाई बालों को नेचुरल मॉइश्चर प्रदान करती है। वहीं केले में मौजूद पोटेशियम और कैल्शियम की मात्रा हेयरग्रोथ को स्टीम्यूलेट करने )में मदद करती है। इससे फ्रिजी बालों की समस्या को भी सुलझाया जा सकता है। 2 से 3 चम्मच मलाई लेकर उसमें आवश्यकतानुसार केले को डालकर मैश कर लें। अब इस पेस्ट को बालों पर जड़ों से लेकर एंडस तक अप्लाई करें। इससे बालों का कलर मेंटेन रहता है।

4. नारियल का दूध और करी पत्ते का पेस्ट

नारियल के दूध में फैटी एसिड और मिनरल्स की उच्च मात्रा पाई जाती है। इससे बालों को भरपूर मात्रा में पोषण प्राप्त होता है। वहीं इसमें करी पत्ता मिलाने से बालों को बीटा कैरोअभ्न की प्राप्ति होती है। इससे बालों का ग्रोथ इंप्रूव होती है और हेयरफॉल से राहत मिल जाती है। नारियल के दूध में करी पत्ता मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और उसे बालों की जड़ों पर अप्लाई करें। 30 मिनट बाद बालों को धोएं।

5. कैस्टर ऑयल और एलोवेरा जेल

कैस्टर ऑयल यानि अरंडी के तेल में एंटी.माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। इससे स्कैल्प की सेहत को फायदा मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इसमें एलोवेरा जेल को मिलाने से हेयर ग्रोथ स्टीम्यूलेट होती है।