Haryana Weather Update: हरियाणा के फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह हुई ओलावृष्टि

0
355
Haryana Weather Update: हरियाणा के फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह हुई ओलावृष्टि
Haryana Weather Update: हरियाणा के फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह हुई ओलावृष्टि

ओलावृष्टि से सब्जियों, चना और सरसों की फसल को पहुंचा नुकसान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह में गत दिवस शाम को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इनसे सटे इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ओलावृष्टि के कारण सब्जियों, चना और सरसों जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों लगातार तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो रही थी।

गुरुवार को पलवल में अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं हरियाणा के 15 जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च के बाद बाद राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के जिलों में तेज हवाओं के साथ तूफान का सामना करना पड़ सकता है।

पहले भी गिरे थे ओले

हरियाणा में 21 दिन पहले 28 मार्च को भी अचानक ओले गिरे थे। पानीपत, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र समेत जीटी रोड बेल्ट के साथ-साथ जींद फतेहाबाद और कैथल में रात करीब 8 बजे बारिश शुरू हो थी। पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और कैथल में कई जगह ओले भी गिरे। ओले गिरने से गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : आज कुछ घंटे बाधित रहेंगी मेट्रो सेवाएं

ये भी पढ़ें : Delhi News Today : होली पर हुड़दंग करना पड़ेगा महंगा