Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश के साथ गिरे ओले, गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान

0
97
Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश के साथ गिरे ओले, गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान
Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश के साथ गिरे ओले, गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में गत शाम अचानक से हुए मौसम में परिवर्तन ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। मौसम में बदलाव के कारण पानीपत, करनाल, फतेहाबाद, कैथल और जींद में कई जगहों पर बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश के साथ ओले गिरने से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों से सरकार ने विशेष गिरदावरी की मांग की है। इसके अलावा सोनीपत, कुरुक्षेत्र समेत जीटी रोड बेल्ट व फतेहाबाद में बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने सुबह फरीदाबाद, कैथल, नारनौल, हिसार और चरखी दादरी में बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया था। जबकि करनाल, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में येलो अलर्ट जारी किया। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि के बाद कृषि विभाग ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

बढ़ रही गर्मी से मिलेगी राहत

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। इससे फरवरी में बढ़ रही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, नमी बढ़ने से सुबह-सुबह फिर से हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। फरवरी के अंत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

ये भी पढ़ें  : हरियाणा की 40 मंडियों में खुलेंगी अटल किसान-मजदूर कैंटीन