Gurugram News : महिलाओं, बच्चों को अपराधों के प्रति किया गया जागरुक

0
9
Women and children made aware of crimes
गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित एक कंपनी में महिला कर्मचारियों के लिए जागरुकता कार्यक्रम में महिलाओं के साथ पुलिस टीम।

(Gurugram News) गुरुग्राम। महिला थाना पश्चिम द्वारा अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न अपराधों से बचाव व निवारण के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा कैंपेन के चलते बच्चों को भी जागरुक किया गया।

प्रबंधक महिला थाना पश्चिम महिला निरीक्षक नेहा राठी की पुलिस टीम ने मोडेल्मा प्राइवेट लिमिटेड उद्योग विहार में यह अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को विभिन्न प्रकार के अपराधों (महिला/बच्चों विरूद्ध अपराध, साईबर अपराध इत्यादि) उनकी पहचान, अपराधों से बचाव व अपराध होने पर इत्यादि के बारे में बताया। पुलिस टीम द्वारा इस जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित स्टॉफ/बच्चों को विभिन्न प्रकार के अपराधों के लिए लागू किए गए सजा के प्रवधानों सहित विशेष अधिनियमों (पोक्सो एक्ट, बाल किशोर अधिनियम इत्यादि) के बारे में भी जानकरी देकर जागरुक किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्टूडेंट्स/स्टॉफ को पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डॉयल-112 सेवा के बारे में बताया गया। उन्हें पुलिस की दुर्गा शक्ति व डॉयल-112 ऐप्स को अपने मोबाईल में इंस्टॉल करने व इन ऐप्स का प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी गई। इनके अलावा पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का पालन करना व विभिन्न प्रकार के साईबर अपराधों/अपराधियों की पहचान व बचाव उनके निवारण इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा स्टूडेंट्स का ध्यान खेलों की और करते हुए उन्हें खेलों का महत्व बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकरी दी गई। इस जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से उपरोक्त जानकारी देकर महिलाओं को जागरुक करने पर सभी ने पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की है।

 

 

यह भी पढ़ें : Gurugram News : राम चले वनवास, पुत्र विरोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण