Gurugram News : पीएम मोदी के हर शब्द से हमें नए भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढऩे का मिलता है संकल्प: बिप्लब देब

0
124
We get the resolve to move ahead in the direction of building India: Biplab Deb
गुरुग्राम के बादशाहपुर में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के सह-प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब व जिला अध्यक्ष कमल यादव।

(Gurugram News) गुरुग्राम। विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर शब्द से हमें नए भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढऩे का संकल्प मिलता है। पीएम मोदी विकसित भारत के निर्माण को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

बिप्लब देब ने कार्यकतार्ओं के साथ बादशाहपुर के नवीन मंडल के बूथ नंबर 316 पर सुना मोदी के मन की बात का 113वां एपिसोड

बिप्लब देब ने ये बातें रविवार को बादशाहपुर विधानसभा के नवीन मंडल के बूथ नंबर 316 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कही। देब ने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कार्यकतार्ओं में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। पीएम मोदी की अगुवाई में देश विकास के रास्तों पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विदेशों में नए भारत की पहचान बनी है। हम विश्वगुरु बनने के राह पर अग्रसर हैं। मन की बात कार्यक्रम सुनने से पहले बिप्लब देब बूथ संख्या 203 पर एससी मोर्चा के कार्यकर्ता व पूर्व पार्षद खजान सिंह के घर भी पहुंचे। बिप्लब देब ने बूथ चलो अभियान के तहत कार्यकतार्ओं के साथ चाय पर चर्चा भी की। बिप्लब देब ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग की उन्नति और मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनभावनाओं के हिसाब से काम कर रहे हैं। बिप्लब देब ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता ही भाजपा का चुनाव जीतने का आधार है। बूथ जीता, चुनाव जीता मंत्र को सभी कार्यकर्ता आत्मसात करते हुए बूथों को और अधिक मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आज के अभियान का लक्ष्य भी हर बूथ पर कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकतार्ओं की मेहनत से ही हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कार्यकतार्ओं के साथ चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब का गुरुग्राम पहुंचने पर स्वागत किया। कमल यादव ने बिप्लब देब को आश्वस्त किया कि हमारे कार्यकर्ता गुरुग्राम जिला की चारों विधानसभाओं में कमल खिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हर बूथ पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पीएम मोदी तथा नायब सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामबीर भाटी, सर्वप्रिय त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनीष यादव, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, जिला सचिव निधि कोटिया,जिला सह मीडिया प्रमुख पवन यादव, नवीन मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, मंजू यादव महिला मोर्चा, नवीन यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य, सोशल मीडिया सह प्रभारी सिद्धार्थ सिद्ध,परवीन चंद्र वशिष्ठ, युवा मोर्चा से जितेंद्र वर्मा, लोकेश कटारिया, गौरव यादव, जिला महिला मोर्चा महामंत्री सुचिता शर्मा व नवीन मंडल के कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।