• बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे

(Gurugram News) गुरुग्राम। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर ङ्क्षसह धामी, योग गुरू स्वामी रामदेव और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की।

दिवंगत पिता कदम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की

गुरुग्राम के गांव जमालपुर स्थित केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के घर देश के बड़े नेता, मंत्री पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके पैतृक गांव जमालपुर पहुंचे। उनके दिवंगत पिता कदम सिंह यादव को उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एवं परिवार से मुलाकात करके अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। योग गुरू स्वामी रामदेव भी जमालपुर गांव पहुंचे।

उन्होंने दिवंगत कदम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कदम सिंह यादव बेहद शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। हमेशा से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहे।

उनके दिए संस्कारों से बेटे ने यह मुकाम हासिल किया है। स्वामी रामदेव के बाद बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राज्यसभा सदस्य विजय सिंह तोमर, राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार, विधायक अजय सिंह, पूर्व सांसद अशोक अर्गल, अजय यादव, कृष्णा गौड़ समेत अनेक नेताओं ने केंद्रीय मंत्री के पिता को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें : Gurugram News : अमित शर्मा बने भाजपा मजदूर सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष