Gurugram News : ब्रह्माकुमारीज के विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा

0
126
Union Minister of State Harsh Malhotra attended the special program of Brahmakumaris
ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम में बोलते केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा।

(Gurugram News) गुरुग्राम। कॉरपोरेट मामलों और सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास एवं सबका प्रयास लेकर चल रहे हैं। वैसे ही ब्रह्माकुमारीज संस्था विश्व बंधुत्व के लिए महान कार्य कर रही है। ब्रह्माकुमारीज महिलाओं द्वारा संचालित विश्व का सबसे बड़ा संगठन है।
यह बात उन्होंने गुरुवार को ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम में बोलते हुए कही। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि वास्तव में भारत देश ही विश्व गुरु की पदवी के लायक है। ओआरसी में आने से उन्हें शक्तिशाली आध्यात्मिक ऊर्जा का आभास हुआ। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में होते हुए भी उन्हें सामाजिक सरोकार का अधिक से अधिक ध्यान रहता है। जिसका असली कारण उनका राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़े होना है।
माउंट आबू से ब्रह्माकुमारीज की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी सुदेश दीदी ने कहा कि हम सब आत्माएं एक परमात्मा की संतान होने के नाते आपस में भाई-भाई हैं। आत्मा के स्वधर्म में स्थित होने से ही हम धार्मिक एवं भाषा के भेदभाव से ऊपर उठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में दैवी संस्कृति थी। जिसे हम आदि सनातन देवी देवता धर्म के नाम से जानते हैं। लेकिन आज के युग में वो संस्कृति प्राय: लोप हो गई है। इसलिए कलियुग अंत में परमपिता परमात्मा शिव पुन: अवतरित हो उस आदि सनातन देवी देवता धर्म की स्थापना करते हैं।
कार्यक्रम में संस्था के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बीके बृजमोहन एवं ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बीके हुसैन ने किया।

यह भी पढ़ें: Jind News : लाठी तथा डंडो से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या, तीन लोग घायल

 यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : जरूरतमंद बच्चों को स्कूली सामान मिला तो लौटी मुस्कान : पारूल खन्ना

 यह भी पढ़ें: Gurugarm News : सीएम नायब सिंह ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को किया सम्मानित