Gurugram News : उमेश अग्रवाल बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष

0
90
Umesh Aggarwal became the state vice president of Aam Aadmi Party
उमेश अग्रवाल।

(Gurugram News ) गुरुग्राम। पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल को आम आदमी पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी का मानना है कि उमेश अग्रवाल जैसे कुशल संगठनकर्ता पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का विस्तार करने और मजबूत संगठन खड़ा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनकी इसी क्षमता का पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में खासा लाभ मिलेगा।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने सोमवार देर सायं एक एक पत्र जारी कर उमेश अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। उनकी नियुक्ति की घोषणा पर आम आदमी पार्टी के विभिन्न नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले उनकी नियुक्ति महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे कार्यकतार्ओं का उत्साह बढ़ेगा।

अपनी नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक व प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि पार्टी नेताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है वे उस पर खरा उतने का हर संभव प्रयास करेंगे। पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल का कहना है कि हरियाणा की जनता के समर्थन से प्रदेश में आप सरकार बनने पर शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा अन्य क्षेत्रों में जनहित को ध्यान में रखकर विकास कार्य कराते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम सहित पूरे प्रदेश में जिस प्रकार आम आदमी पार्टी को जन समर्थन मिल रहा है उससे यह साफ नजर आ रहा है कि विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : दो बाइकों की भिडंत में एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस: एसडीएम

यह भी पढ़ें: Jind News : सड़क पर आपस में लड़ रहे बेसहारा पशुओं से हादसा होने का बना डर