Gurugram News : सोहना अड्डा पर 15 दिन में ही टूट गई सडक

0
9
The road at Sohna Adda broke down in just 15 days
गुरुग्राम में सोहना अड्डा पर टूटी पड़ी सडक।

(Gurugram News) गुरुग्राम। इसी माह की शुरूआत में यहां सोहना अड्डा रेड लाइट पर बनाई गई सडक दो सप्ताह भी नहीं चली। सडक में से रोडिय़ां उखड़ गई हैं। लोग यहां पर विकास पर सवाल खड़े करते हुए गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

लोगों उखड़ी सडक को लेकर गुणवत्ता पर उठाए सवाल

पिछले करीब 3 साल से शहर में अनेक स्थानों पर सडकें टूटी पड़ी हैं। लोगों ने सडकों को बनाने के लिए खूब विरोध प्रदर्शन भी किए, लेकिन संबंधित विभागों ने कभी सक्रियता नहीं दिखाई। गाडिय़ों के बंफर तक टूट गए। गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हो गई। यहां पूर्व मंत्री राव धर्मपाल के निवास से आगे सोहना अड्डा पर लंबे समय से सडक टूटी पड़ी थी। लोग यहां अधिकारियों को कोसते रहे, लेकिन महीनों तक यहां सडक को नहीं बनाया गया। इसी महीने चुनावों के बाद यहां सडक को बनाया गया। सडक भी ऊबड़-खाबड़ बनाई।

लेवल नहीं होने के कारण सडक गड्ढों की तरह ही रही। वाहन चाालक परेशान होते रहे। यह सडक 15 दिन भी नहीं चल पाई और टूट चुकी है। लोग यहां निर्माण में लगाई गई सामग्री पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर सडक बनानी ही थी तो पूरा लेवल करके बनाते।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : क्षत्रिय संघर्ष समिति ने श्याम सिंह राणा के मंत्री बनने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार