
- ओम शांति रिट्रीट सेंटर में हर्षोल्लास से मनाया दीपों का पावन पर्व दीपावली
(Gurugram News) गुरुग्राम। ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में दीपों का पावन पर्व दीपावली बड़े हर्षोल्लास से मनाया। दादी प्रकाशमणी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सेंकड़ों सदस्यों ने दीप जलाकर सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत एवं नृत्य के माध्यम से भी दीपोत्सव की शुभकामनाएं व्यक्त की। सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायक पण्डित बृजेश मिश्रा एवं बीके रीना ने ईश्वरीय स्मृति के गीतों से मनोरंजन किया।
संस्था के महासचिव राजयोगी बीके बृजमोहन ने कहा कि दीवाली पर सभी लोग नई वस्तुएं खरीदते हैं। एक-दूसरे के लिए मंगल कामनाएं करते हैं। लेकिन असली मंगल तो जीवन में तभी आता है, जब हम अपने संस्कारों में नवीनता अर्थात दिव्यता एवं श्रेष्ठता लाते हैं। ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि दीवाली का दिन ब्रह्माकुमारीज संस्थान के लिए बहुत खास है। क्योंकि दीपावली के दिन ही सन् 1937 को ब्रह्माकुमारीज संस्था के ट्रस्ट की स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि दीवाली को हम संस्था के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाते हैं।
संस्था के दिल्ली हरीनगर से सम्बन्धित सेवाकेंद्रों की निदेशिका राजयोगिनी बीके शुक्ला दीदी ने कहा कि दीवाली वास्तव में अज्ञानता के अंधकार को समाप्त कर ज्ञानदीप जगाने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपराज परमात्मा शिव कलयुग के अंत में आकर आत्माओं का ज्ञानदीप जगाकर उन्हें अज्ञान अंधकार से मुक्त करते हैं। इस अवसर पर जिला पार्षद अंजू शर्मा भी उपस्थित थी।
कार्यक्रम में शक्ति नगर सेवाकेंद्र निदेशिका राजयोगिनी चक्रधारी दीदी, दिल्ली, करोल बाग की निदेशिका राजयोगिनी पुष्पा दीदी, संस्था के जापान स्थित सेवाकेंद्रों की निदेशिका राजयोगिनी रजनी दीदी एवं ओआरसी की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी विजय दीदी ने भी दिवाली की शुभकामनाएं व्यक्त की। अनेक ज्ञानयुक्त एक्टिविटीज के द्वारा भी सभी का मनोरंजन हुआ। बीके सुनैना एवं बीके संदीप ने मंच संचालन किया।
यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : श्री विष्णु भगवान मंदिर में 2 नवंबर को बनेगा अन्नकूट का प्रसाद