Gurugram News : खोखरा जोहड़ मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया जायेगा महाशिवरात्रि का पर्व

0
66
The festival of Mahashivratri will be celebrated with pomp in Khokhra Johad temple.
महाशिवरात्रि पर्व पर खोखरा जोहड़ मंदिर में हवन में आहुति डालते पुरोहित व श्रद्धालु।

(Gurugram News) गुरुग्राम। सेक्टर-43 वजीराबाद के खोखरा जोहड़ पांच मंजिला मंदिर में धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी मंयक शर्मा परिवार द्वारा पूजा अचर्ना करवाई गई। विद्वान ब्राह्मणों ने विधिवत रूप से भगवान भोलेनाथ का सवा सवा लाख मत्रों का जाप किया जा रहा है।

लगातार 8 दिन सवा सवा लाख मंत्रोच्चारण कर रहे। मयंक शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक लगातार हवन यज्ञ किए जाएंगे। दो अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। उसी दिन जला अभिषेक किया जाएगा। महाशिवरात्रि को रात्रि के समय मंदिर परिसर में बहुत से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा हा है। शिवलिंग का भी भस्म अभिषेक किया जाएगा। मयंक परिवार की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा। इस अवसर पर पंडित इंद्रजीत शर्मा, विमल शर्मा, केशव शर्मा, परमजीत जून, वरुण धवन, गणेश, मुकेश यादव, हिमानी बरेला, अलंकृता घोष, अदिति वशिष्ठ आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।