Gurugram News : भारत विकास परिषद का ध्येय है राष्ट्र का विकास: अमित गोयल

0
8
The aim of Bharat Vikas Parishad is the development of the nation: Amit Goyal
भारत विकास परिषद शहीद भगत सिंह शाखा गुडगांव की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य।

(Gurugram News) गुरुग्राम। भारत विकास परिषद की शहीद भगत सिंह शाखा गुडगांव की मीटिंग सेक्टर-15 पार्ट-2 के आनन्द विला गैस्ट हाउस में अमित गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधिवत पूजा अर्चना के बाद शाखा संरक्षक आर.के. अग्रवाल ने इस परिषद की स्थापना, इसके उद्देश्य, कार्यप्रणाली व समाज उत्थान तथा राष्ट्र निर्माण में इस संस्था की गतिविधियों व योगदान के बारे में विस्तार से बताया।

परिषद की शहीद भगत सिंह शाखा गुडगांव की हुई मीटिंग

संरक्षक डा. मनदीप किशोर गोयल व महेन्द्र अग्रवाल व्यस्तता के कारण मीटिंग में नहीं आ पाए। अमित गोयल ने इस शाखा के संस्कार, सेवा, सम्पर्क तथा पर्यावरण के निमित्त उपाध्यक्षों के दायित्व के बारे में विस्तार से बताया। साथ हर आशा व्यक्त की कि इनके अधिकारी अनिल कुमार जैन, डा. हनीश बजाज, देवेन्द्र जिंदल तथा डा. अश्वनी वशिष्ठ अपनी जिम्मेदारियां पूरी लगन व श्रद्धापूर्वक निभाएंगे। अमित गोयल ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था के गठन का उद्देश्य जन सेवा का ही होता है। भारत विकास परिषद की बड़ी संस्थाओं में गिनी चाहती है। लाखों सदस्य भारत विकास परिषद के साथ जुडकर जनसेवा के कार्यों को पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा, शिक्षा, संस्कारों पर संस्था का मुख्य उद्देश्य रहता है। बच्चों को प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रेरित और सम्मानित करते हुए देशभक्ति की भावना भी संस्था में जागृत की जाती है। बैठक में पहुंचे सभी आगन्तुकों ने अपना-2 परिचय विस्तार से दिया। कोषाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने भी सभी को पूरी लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया। महासचिव बिजेंद्र गर्ग ने सभी वक्ताओं व आगन्तुकों का धन्यवाद किया। आगे भी इसी प्रकार लगन से काम करते रहने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय गान के साथ सहर्ष मीटिंग का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें: Ambala News : रोटरी क्लब अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया ने जिलास्तरीय आभार सम्मेलन में पुरस्कार प्राप्त किए

 यह भी पढ़ें: Ambala News : पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ ने जिला अम्बाला का छोड़ा कार्यभार

 यह भी पढ़ें: Ambala News : पुलिस अधीक्षक अम्बाला सुरेन्द्र सिहँ भौरिया, भा0पु0से0 ने संभाला कार्यभार

SHARE