Gurugram News : बीजेपी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव

0
70
Teej festival was celebrated with great pomp in BJP office

(Gurugram News) गुरुग्राम। भाजपा महिला मोर्चा ने पार्टी कार्यालय गुरुकमल पर तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव, जिला अध्यक्ष कमल यादव एवं उनकी पत्नी अदिति यादव, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी भी पहुंची। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोनिया यादव ने तीज महोत्सव में पहुंचने पर भाजपा नेताओं का स्वागत किया।

सभी बहनें एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं

इस अवसर पर डा. सुधा यादव ने कहा कि सावन के महीने में हरियाली तीज पर्व शांति और स्वच्छ वातावरण के लिए विशेष माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह तीज का त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत है। इसे सहेज कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। तीज महिलाओं का उत्सव है और महिलाएं इसे बड़े गर्व व हर्षोल्लास के साथ मनाती है। यह पर्व हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। डा. सुधा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सावन एवं बरसात के महीने में एक पेड़ मां के नाम लगाने का विजन दिया है, ताकि वायु प्रदूषण खत्म हो सके। इसलिए सभी महिलाएं अपने घरों में होने वाले उत्सव एवं पवित्र त्यौहारों पर इस अभियान से जुड़ें और संकल्प लेकर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं।

उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाई बनाई है। महिलाओं को सशक्त करना भाजपा का लक्ष्य है। भाजपा की नीतियों के कारण आज हमारी बेटियां बड़े-बड़े मुकाम हासिल कर रही है। महिलाएं आत्मनिर्भर होकर परिवार का संबल बन रही है। भाजपा सरकार ने बेटियों की शिक्षा को स्नातक तक फ्री किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि तीज पर्व के साथ ही प्रकृति भी हरी चादर ओढ़ कर लोगों में नई उमंग भरने का कार्य करती है।

यह भी पढ़ें: Gurugram News : महिला उत्पीडऩ की जनसुनवाई के लिए महिला आयोग की चेयरपर्सन पहुंची गुरुग्राम

यह भी पढ़ें: Mahendargarh News : राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में वृद्ध जनों के लिए लगा मुफ्त शिविर

यह भी पढ़ें: Sirsa News : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर : ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह