Gurugram News : कैबिनेट मंत्री बनने पर राव नरबीर सिंह को सरपंच सुंदर लाल ने दी बधाई

0
7
Sarpanch Sundar Lal congratulated Rao Narbir Singh on becoming a cabinet minister
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को बधाई देते सरपंच सुंदर लाल यादव।

(Gurugram News) गुरुग्राम। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बने राव नरबीर सिंह को सरपंच सुंदर लाल यादव ने चंडीगढ़ पहुंचकर बधाई दी। चंडीगढ़ सचिवालय में पहुंचकर उन्होंने राव नरबीर सिंह का स्वागत व सम्मान किया।

चंडीगढ़ सचिवालय पहुंचकर बुके देकर किया स्वागत

इस दौरान सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि हरियाणा में वरिष्ठ नेता राव नरबीर सिंह को हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा सीट से जनता ने विजयी बनाकर फिर से कैबिनेट मंत्री तक पहुंचाने का काम किया है। जिस तरह से उन्होंने पहले मंत्री बनकर गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा में विकास कार्यों को कराया था, ऐसे ही अब भी वे विकास का पहिया थमने नहीं देंगे / सरपंच सुंदर लाल यादव ने राव नरबीर सिंह को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूर्व के कार्यकाल में काफी विकास कार्यों को पूरा करवाया।

गुरुग्राम से सोहना ऐलिवेटेड रोड उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। उनके कार्यकाल में ही इसका निर्माण शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा से जीत दर्ज करके कैबिनेट मंत्री बने राव नरबीर सिंह से क्षेत्र की जनता को जो उम्मीद हैं, उनको कम समय में पूरा किया जाएगा ऐसा हम सबका विश्वास है।

सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि राव नरबीर सिंह के नाम यह रिकॉर्ड फिर से बन गया है कि जब-जब वे विधायक बने हैं, मंत्री भी बने हैं। रेवाड़ी, गुरुग्राम दोनों जिलों से उन्होंने चुनाव लड़े व जीते हैं। सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा का वे प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। क्षेत्र में विकास के कार्यों को अब और अधिक गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : क्षत्रिय संघर्ष समिति ने श्याम सिंह राणा के मंत्री बनने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार