Gurugram News : अग्निवीर भर्ती करना राष्ट्र के राष्ट्र भक्त युवाओं का अपमान: सुखबीर तंवर

0
115
Recruiting Agniveers is an insult to the patriotic youth of the country: Sukhbir Tanwar
सुखबीर तंवर।

(Gurugram News) गुरुग्राम। पटौदी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखबीर तंवर ने कहा कि मोदी नीति केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ नाम से भारतीय सेना के तीनों अंगों थल सेना, वायु सेना एवं जल सेना में मात्र 4 वर्ष के लिये अग्निवीर भर्ती करना राष्ट्र के राष्ट्र भक्त युवाओं का अपमान है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में उत्तर भारत भारतीयों की संख्या शेष भारत के अनुपात में ज्यादा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान बाहुल्य प्रदेश हैं, किसान और श्रमिक के बच्चों के लिये राष्ट्र भक्ति प्रदर्शित करने के अलावा स्थायी सरकारी रोजगार प्रमुख स्त्रोत है। स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले ब्रिटिश काल में और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारतीय सेना के तीनों अंगों में करीब 70000 से 80000 भर्तियां हर वर्ष होती रही हैं। अग्निपथ के माध्यम से अधिकतम 50000 अग्निवीर प्रति वर्ष भर्ती किये जाने का प्रावधान किया गया है। भर्ती किये जाने वाले अग्निवीरों से मात्र 25 प्रतिशत को सेना की स्थायी सेवा में रखा जायेगा। शेष 75 प्रतिशत को 4 वर्ष बाद बिना पेंशन और दूसरी सुविधाओं के सेना से हटा दिया जायेगा।

 

यह भी पढ़ें: Jind News : 150 लाख से बढ़ेगी अर्बन एरिया पॉवर हाउस की पावर

 यह भी पढ़ें: Jind News : रामकली में महिला ने प्रेमी और बेटे के साथ मिल की पति की हत्या

 यह भी पढ़ें: Panipat News : हर मरीज को डिस्चार्ज के बाद दिया जाएगा एक पौधा